1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.BZ

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.BZ

3
00:00:26,527 --> 00:00:33,283
के2 धरती का दूसरा सबसे ऊँचा पहाड़ है

4
00:00:33,367 --> 00:00:38,247
साल 2021 में पर्वतारोहियों ने
पहली बार सर्दियों में शिखर पर चढ़कर

5
00:00:38,330 --> 00:00:42,501
इतिहास रचने की कोशिश की

6
00:00:57,724 --> 00:01:00,811
मैं सब को बताना चाहता हूँ।
प्लीज़, यह बात रिकॉर्ड कीजिए।

7
00:01:00,894 --> 00:01:03,230
मुझे लोगों की हिफ़ाज़त की बहुत फ़िक्र है।

8
00:01:06,525 --> 00:01:08,443
शेरपा भी आम इंसान होते हैं।

9
00:01:08,527 --> 00:01:11,113
आप इस परिस्थिति के लिए
उन्हें दोष नहीं दे सकते।

10
00:01:14,116 --> 00:01:17,369
अरे, मैं उन्हें दोष नहीं देता।
लेकिन आप लोगों को दोष देता हूँ।

11
00:01:17,828 --> 00:01:20,706
इस समय, हम वाकई में
बहुत बुरी परिस्थिति में हैं।

12
00:01:20,789 --> 00:01:22,082
प्लीज़ हमारी मदद कीजिए।

13
00:01:26,795 --> 00:01:29,715
टेंट नहीं हैं, खाना नहीं है।

14
00:01:29,798 --> 00:01:34,803
और मुझे लगता है
कि आज रात कुछ लोगों की जान चली जाएगी।

15
00:01:38,640 --> 00:01:45,439
द लास्ट फ़र्स्ट : विंटर के2

16
00:01:49,484 --> 00:01:50,694
मन की शक्ति से पहाड़ पर विजय

17
00:01:51,195 --> 00:01:52,362
कैमरा बी।

18
00:01:52,446 --> 00:01:53,822
दो महीने पहले

19
00:01:53,906 --> 00:01:55,240
बाप रे, आपका जवाब नहीं!

20
00:01:56,658 --> 00:01:58,535
अब आपके पास सर्दी में

21
00:01:58,619 --> 00:02:01,914
वहाँ ऊपर जाने वाला दुनिया का
पहला व्यक्ति बनने का मौका है।

22
00:02:01,997 --> 00:02:04,166
के2 की चोटी पर जाने का।

23
00:02:05,375 --> 00:02:08,794
ऐसे सफ़र पर जाने से पहले,
क्या आपको मौत का बहुत खयाल आता है?

24
00:02:09,253 --> 00:02:11,381
जॉन स्नोरी
अत्यंत साहसी पर्वतारोही - आइसलैंड

25
00:02:11,465 --> 00:02:14,801
जब मैं ऐसे सफ़र पर जाता हूँ,

26
00:02:16,011 --> 00:02:17,804
तो ज़ाहिर है, मौत करीब होती है।

27
00:02:18,472 --> 00:02:19,306
और…

28
00:02:19,765 --> 00:02:22,643
और आप उम्मीद करते हैं कि डटे रहें,

29
00:02:22,726 --> 00:02:24,728
किस तरह कहेंगे… मज़बूत बनकर रहें।

30
00:02:24,811 --> 00:02:29,191
उस पल में सिर उठाकर रहें।

31
00:02:45,666 --> 00:02:46,792
हैलो?

32
00:02:49,670 --> 00:02:51,129
अभी मरा नहीं!

33
00:02:51,922 --> 00:02:54,466
पर आपकी नब्ज़ देखूँ?

34
00:02:59,429 --> 00:03:03,600
लीना मोई
जॉन की पत्नी

35
00:03:03,684 --> 00:03:07,062
मुझे पता है कि इस खेल में खतरा है।

36
00:03:08,397 --> 00:03:12,651
लेकिन भले ही उसे परिवार के साथ रहकर

37
00:03:12,734 --> 00:03:15,821
आम ज़िंदगी जीना पसंद है, उसके लिए…

38
00:03:17,906 --> 00:03:20,492
जोखिम उठाना भी ज़रूरी है।

39
00:03:25,497 --> 00:03:27,499
हमारा बहुत बड़ा परिवार है

40
00:03:28,417 --> 00:03:29,710
जिसमें छह बच्चे हैं।

41
00:03:31,336 --> 00:03:36,175
लेकिन घर पर,
मानो उसका दिमाग घूमता रहता है।

42
00:03:40,762 --> 00:03:42,472
कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे…

43
00:03:43,974 --> 00:03:45,767
जब लोग महान काम करने जाते हैं,

44
00:03:45,851 --> 00:03:49,855
तो उन्हें अपने साथ खड़े परिवार को
कुर्बान करना पड़ता है।

45
00:03:54,276 --> 00:03:58,822
लेकिन पर्वतारोहियों पर
शिखर पर चढ़ने की धुन सवार हो जाती है।

46
00:04:01,617 --> 00:04:05,078
मैं सबसे पहले जिन पहाड़ों पर चढ़ा था,

47
00:04:05,162 --> 00:04:07,372
उनमें मॉन्ट ब्लैंक था, साल 2011 में।

48
00:04:10,000 --> 00:04:13,253
मुझे याद है,
मैं चोटी पर जाकर खड़ा हुआ था। अ…

49
00:04:15,422 --> 00:04:18,300
मैं कुछ महसूस करना चाहता था।

50
00:04:20,260 --> 00:04:21,803
मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ।

51
00:04:26,183 --> 00:04:30,646
जब मैंने उससे उतरते समय,
फ़ेसबुक पर पाँच तस्वीरें डालीं,

52
00:04:32,022 --> 00:04:33,524
तब जाकर मुझे अहसास हुआ।

53
00:04:46,912 --> 00:04:51,333
मैड्रिड, स्पेन

54
00:04:55,420 --> 00:04:57,214
मैं एक स्पोर्ट्स पत्रकार हूँ।

55
00:04:58,173 --> 00:05:01,134
मैं पर्वतारोहण अभियानों पर
रिपोर्टिंग करती हूँ।

56
00:05:01,218 --> 00:05:03,679
एंजेला बेनाविदेस
स्पोर्ट्स लेखक, एक्सप्लोर्सवेब

57
00:05:03,762 --> 00:05:07,057
अग्रणियों और रोमांच का दौर बीत चुका है।

58
00:05:09,351 --> 00:05:14,982
आजकल हर मौसम में हज़ारों की तादाद में
लोग हिमालय पर पहुँच जाते हैं।

59
00:05:15,065 --> 00:05:16,108
माउंट एवरेस्ट

60
00:05:16,608 --> 00:05:20,070
अपनी कहानियाँ इंस्टाग्रैम पर डालते हैं।

61
00:05:21,905 --> 00:05:24,783
खासकर एवरेस्ट। बुरा हाल है।

62
00:05:26,118 --> 00:05:29,079
तो, आज रात शायद हमें यहाँ सोना है।

63
00:05:30,080 --> 00:05:33,333
लेकिन पाकिस्तान में के2 अलग था।

64
00:05:34,459 --> 00:05:37,254
वह बहुत ही खतरनाक पहाड़ है।

65
00:05:40,090 --> 00:05:46,471
तो, जब जॉन स्नोरी ने एलान किया
कि वह सर्दियों में के2 पर चढ़ना चाहते हैं,

66
00:05:48,307 --> 00:05:50,309
तो वह सच में एक बड़ी कहानी थी।

67
00:05:52,060 --> 00:05:54,897
दिन भर चढ़ाई करते समय,
खूबसूरती का मज़ा लेकर,

68
00:05:55,689 --> 00:05:58,233
सोचने का बहुत समय मिलता है।

69
00:05:58,734 --> 00:06:01,695
इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते।

70
00:06:04,781 --> 00:06:07,367
दुनिया में 8,000 मीटर से ऊँची

71
00:06:07,451 --> 00:06:09,494
चौदह चोटियाँ हैं।

72
00:06:09,578 --> 00:06:10,579
चीन

73
00:06:10,662 --> 00:06:11,997
हिमालय

74
00:06:12,080 --> 00:06:14,166
सर्दियों में,
उनमें से 13 पर चढ़ाई की गई है,

75
00:06:14,249 --> 00:06:15,834
सिवाय एक पर :

76
00:06:16,376 --> 00:06:17,377
के2।

77
00:06:17,461 --> 00:06:18,462
पाकिस्तान

78
00:06:18,545 --> 00:06:20,380
द सैवेज माउंटेन।

79
00:06:23,717 --> 00:06:26,762
मेरी काफ़ी समय से के2 पर नज़र थी।

80
00:06:26,845 --> 00:06:29,264
मेरा काम कहानियाँ भाँपना है।

81
00:06:29,348 --> 00:06:33,477
लेकिन फिर भी, मुझे ऐसा कभी नहीं लगा
कि मैं के2 के लिए तैयार था।

82
00:06:34,686 --> 00:06:36,813
चार में से एक पर्वतारोही मर जाते हैं।

83
00:06:36,897 --> 00:06:38,440
एलिया सायकली
फ़िल्मकार / इनफ़्लूएंसर

84
00:06:38,524 --> 00:06:39,983
यह पुराना आँकड़ा था।

85
00:06:40,067 --> 00:06:43,195
गर्मियों में ही
के2 पर चढ़ना बहुत मुश्किल होता है।

86
00:06:43,278 --> 00:06:45,280
सर्दियों में तो बहुत ही भयानक होता है।

87
00:06:47,783 --> 00:06:49,660
1987-8 पोलिश कैनेडियन ब्रिटिश प्रयास

88
00:06:49,743 --> 00:06:52,496
कई दशकों से, खासकर पोलिश और रूसियों ने

89
00:06:52,579 --> 00:06:55,749
सर्दियों में के2 पर चढ़ने की कोशिश की है।

90
00:06:55,832 --> 00:06:57,918
2002-3 पोलिश कज़ैक रूसी प्रयास

91
00:06:58,001 --> 00:07:01,588
कई बार प्रयास किए गए हैं,
लेकिन एक भी बार सफलता नहीं मिली।

92
00:07:02,381 --> 00:07:04,424
2018 पोलिश प्रयास

93
00:07:04,508 --> 00:07:10,347
यह ऊँचाई पर चढ़ने वाले
पर्वतारोहियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

94
00:07:10,806 --> 00:07:14,142
अब और ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं हैं।

95
00:07:15,727 --> 00:07:19,231
सर्दी में के2 आखिरी पहला प्रयास था।

96
00:07:24,069 --> 00:07:29,700
पहला सप्ताह

97
00:07:35,831 --> 00:07:40,252
के2 बेस कैंप

98
00:07:41,044 --> 00:07:45,132
अच्छा, अगर गोप्रो चल पड़ा,
तो मैं एक चक्कर लगाऊँगा।

99
00:07:47,551 --> 00:07:48,385
अच्छा।

100
00:07:50,762 --> 00:07:51,763
ठीक है।

101
00:07:52,389 --> 00:07:54,433
यहाँ सिर्फ़ हम लोग हैं,

102
00:07:55,684 --> 00:07:59,188
के2 पर कैंप लगाने वाले इकलौते सात लोग।

103
00:08:00,647 --> 00:08:05,319
हमारा सारा सामान यहाँ पर है।

104
00:08:06,612 --> 00:08:07,779
हमारा भंडार।

105
00:08:08,197 --> 00:08:12,117
काफ़ी सारा माल वगैरह है,
हमने काफ़ी सामान इकट्ठा कर रखा है।

106
00:08:12,951 --> 00:08:15,412
हम तीन महीनों तक यहाँ रह सकते हैं

107
00:08:15,495 --> 00:08:17,414
और किसी चीज़ की ज़रूरत नहीं होगी।

108
00:08:20,417 --> 00:08:23,128
आज हमारा दूसरा दिन है।

109
00:08:23,212 --> 00:08:26,840
पहले दिन मौसम काफ़ी खराब था
और मेस टेंट उड़ गया।

110
00:08:29,009 --> 00:08:30,844
हमारा रसोइया, मोहसीन

111
00:08:30,928 --> 00:08:33,889
और एक और बंदा

112
00:08:33,972 --> 00:08:36,642
रसोई में थे

113
00:08:36,725 --> 00:08:39,019
जब रसोई एकदम से उड़ गई।

114
00:08:39,102 --> 00:08:41,522
देखो! बर्फ़ की चट्टान!

115
00:08:44,358 --> 00:08:46,527
लगता है कि वह पहुँचेगा?

116
00:08:49,696 --> 00:08:51,698
और यहाँ एक और है! देखो!

117
00:08:51,782 --> 00:08:52,991
अरे, बाप रे!

118
00:09:02,209 --> 00:09:06,922
अधिकांश लोगों को यह भ्रम होता है
कि बेस कैंप में कोई खतरा नहीं होता।

119
00:09:08,549 --> 00:09:10,634
क्योंकि वहाँ टेंट लगाने के लिए,

120
00:09:10,717 --> 00:09:13,679
खाने और पानी के
बंदोबस्त के लिए लोग होते हैं।

121
00:09:15,472 --> 00:09:17,808
लेकिन सच्चाई यह है
कि वहाँ कड़ाके की ठंड होती है।

122
00:09:17,891 --> 00:09:20,269
कुछ दिन तो माइनस 50 तापमान होता है।

123
00:09:20,811 --> 00:09:24,898
हाँ, और जहाँ हवा बहुत कम हो, आपका शरीर
धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है।

124
00:09:26,024 --> 00:09:29,486
इसलिए वहाँ सभी का समय सीमित है।

125
00:09:33,490 --> 00:09:36,827
दूसरा सप्ताह

126
00:09:36,910 --> 00:09:41,123
जॉन स्नोरी ने चढ़ाई के लिए
दो लोगों को साथ रखा था।

127
00:09:41,748 --> 00:09:46,420
पाकिस्तान से अली मुहम्मद सदपरा

128
00:09:46,503 --> 00:09:49,131
और अली का बेटा, साजिद।

129
00:09:55,053 --> 00:09:59,057
जब आप पहाड़ों में अकेले होते हैं,
तो कमज़ोर महसूस करते हैं।

130
00:10:05,105 --> 00:10:08,567
लेकिन जब वे एक साथ ऊपर चढ़ने लगे,

131
00:10:08,650 --> 00:10:14,198
तो सब अली और साजिद के बहुत करीब आ गए।

132
00:10:15,574 --> 00:10:18,243
जॉन, यहाँ की हवा के बारे में क्या खयाल है?

133
00:10:18,327 --> 00:10:19,745
हवा बहुत तेज़ है।

134
00:10:19,828 --> 00:10:22,748
-मैं पेशाब करने के लिए बाहर गया…
-हाँ।

135
00:10:22,831 --> 00:10:25,209
…और पेशाब ज़मीन पर गिरने से
पहले ही जम गया।

136
00:10:25,292 --> 00:10:26,210
हाँ।

137
00:10:26,293 --> 00:10:29,296
तो, यह हाल है।

138
00:10:29,379 --> 00:10:31,632
-हाँ।
-तो, हमें ज़रा देखना होगा।

139
00:10:31,715 --> 00:10:33,217
-हाँ।
-ठीक है।

140
00:10:33,300 --> 00:10:35,636
-ए, बी, सी।
-ए, बी, सी।

141
00:10:36,261 --> 00:10:38,180
तौलिया पकड़ाओगे?

142
00:10:41,600 --> 00:10:44,228
मुझे लगता है कि अली कुछ हद तक जॉन जैसा था।

143
00:10:44,311 --> 00:10:46,522
खुशमिज़ाज किस्म का था।

144
00:10:46,605 --> 00:10:47,981
बाप रे!

145
00:10:48,065 --> 00:10:50,192
उन्हें साथ में मज़ा आया।

146
00:10:51,401 --> 00:10:54,613
सुनो, यह हमारी नहाने की जगह है।
सबसे अच्छी नहाने की जगह।

147
00:10:56,990 --> 00:11:02,955
बाप से हमारा रिश्ता तो,
हमारे यहाँ अकसर लोग इतना डरते हैं…

148
00:11:03,038 --> 00:11:05,040
साजिद सदपरा
पर्वत गाइड - पाकिस्तान

149
00:11:05,123 --> 00:11:07,417
…कि आपके बाप कुछ ना कहें। कहीं डाँटें ना।

150
00:11:07,501 --> 00:11:09,461
वाह, बहुत बढ़िया।

151
00:11:09,545 --> 00:11:12,589
मेरे पिता मेरे दोस्त भी थे।

152
00:11:14,007 --> 00:11:16,176
नेपाल में मनसलू चोटी पर
चढ़ने वाला पहला पाकिस्तानी

153
00:11:16,260 --> 00:11:19,388
फिर उन्हें एक राष्ट्रीय हीरो के तौर पर
सम्मानित किया गया,

154
00:11:19,805 --> 00:11:22,724
इतना कुछ हासिल करने के बाद भी,

155
00:11:22,808 --> 00:11:27,145
उन्होंने एक विनम्र
और साधारण ज़िंदगी गुज़ारी।

156
00:11:33,235 --> 00:11:38,407
मेरे पिता और जॉन स्नोरी हमउम्र थे
और उनकी सोच थोड़ी मिलती थी।

157
00:11:38,949 --> 00:11:40,701
वे दोस्तों की तरह थे।

158
00:11:43,662 --> 00:11:46,832
जॉन इस दोस्ती को लेकर बहुत खुश था।

159
00:11:47,583 --> 00:11:50,961
शायद उसने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

160
00:11:55,215 --> 00:11:57,176
कसरत। हाँ।

161
00:11:58,302 --> 00:12:00,053
कसरत में बड़ा मज़ा आ रहा है।

162
00:12:19,615 --> 00:12:25,329
तीसरा सप्ताह

163
00:12:36,423 --> 00:12:40,219
कैंप एक, 6100 मीटर

164
00:12:44,932 --> 00:12:47,559
हम पहुँच गए, रात को यहीं रुकेंगे,

165
00:12:47,643 --> 00:12:49,394
फिर बेस कैंप पर लौटेंगे।

166
00:12:53,815 --> 00:12:56,777
यहाँ तक पहुँचने में
काफ़ी मुश्किल चढ़ाई थी।

167
00:13:00,364 --> 00:13:01,990
तीनों की जोड़ी!

168
00:13:06,119 --> 00:13:07,120
सबसे खास आदमी।

169
00:13:11,834 --> 00:13:14,002
वे पहाड़ों में अकेले थे

170
00:13:14,628 --> 00:13:15,587
और…

171
00:13:16,380 --> 00:13:19,091
सब ठीक-ठाक था।

172
00:13:20,175 --> 00:13:23,846
अगर अगले दो दिन अच्छे रहे,
तो हम कैंप दो तक जा सकते हैं,

173
00:13:23,929 --> 00:13:27,641
कैंप दो में रात गुज़ारने के बाद,
फिर देख सकते हैं

174
00:13:27,724 --> 00:13:29,518
कि क्या आगे कैंप तीन तक जा सकते हैं।

175
00:13:29,601 --> 00:13:32,145
और फिर से रात बेस कैंप में गुज़ारेंगे।

176
00:13:33,230 --> 00:13:36,024
लेकिन फिर दूसरी टीम चली आई।

177
00:13:36,108 --> 00:13:38,110
निम्सडाई आ गया?

178
00:13:41,572 --> 00:13:45,576
हमें इतना अंदाज़ा नहीं था कि निम्स की

179
00:13:45,659 --> 00:13:47,828
नेपाली शेरपा टीम आएगी।

180
00:13:47,911 --> 00:13:52,374
शेरपा की ताकतवर टीम है।
निम्स अपनी कमाल की टीम को लेकर आ गए।

181
00:13:58,672 --> 00:14:04,261
निम्सडाई एक हिमालयन रॉक स्टार था।

182
00:14:04,344 --> 00:14:06,221
…यहाँ स्टूडियो में,

183
00:14:06,305 --> 00:14:08,765
अन्वेषक निर्मल पुरजा,
जिसे निम्स भी कहते हैं…

184
00:14:08,849 --> 00:14:10,767
निम्स वह विश्व रिकॉर्ड कायम

185
00:14:10,851 --> 00:14:14,104
करने के बाद काठमांडू पहुँच रहा है
जो उसे कभी नहीं लगा कि मुमकिन होगा।

186
00:14:14,188 --> 00:14:16,231
किसी को यकीन न था कि यह होगा।

187
00:14:16,315 --> 00:14:19,443
वह युनाइटेड किंगडम में सेना में था

188
00:14:19,526 --> 00:14:21,195
और वह एक ब्रिटिश नागरिक था।

189
00:14:21,486 --> 00:14:24,239
और फिर उसने कुछ बड़ा करने का सोचा

190
00:14:24,323 --> 00:14:28,952
और फिर 8,000 मीटर से
ऊँचे सभी 14 पहाड़ों पर चढ़ने का

191
00:14:29,036 --> 00:14:31,496
स्पीड रिकॉर्ड तोड़ने का खयाल आया।

192
00:14:32,039 --> 00:14:35,292
तो सबसे कम समय सात साल का था

193
00:14:35,375 --> 00:14:38,295
और फिर मैंने कहा,
"मैं वह सात महीनों में करूँगा।"

194
00:14:38,378 --> 00:14:40,297
-यह तो ज़बरदस्त है, यार।
-हाँ।

195
00:14:40,380 --> 00:14:43,550
उसने बहुत ही
अपरंपरागत तरीके इस्तेमाल किए थे।

196
00:14:43,634 --> 00:14:45,677
'चौदह चोटियाँ : कुछ भी नामुमकिन नहीं'

197
00:14:45,761 --> 00:14:47,638
जैसे हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल

198
00:14:47,721 --> 00:14:50,933
जो आपको एक बेस कैंप से
दूसरे तक ले जा सकते हैं।

199
00:14:52,017 --> 00:14:56,647
और ऊपर चढ़ने के लिए
सिर्फ़ एक शेरपा का सहारा ना लेकर,

200
00:14:56,730 --> 00:14:58,857
पूरी टीम को साथ लेकर चलना।

201
00:14:58,941 --> 00:15:01,610
निर्मल पुरजा
सर्दियों में के2 पर चढ़ने की कोशिश करेगा

202
00:15:01,693 --> 00:15:04,154
छब्बीस नवंबर, 2020
एंजेला बेनाविदेस

203
00:15:04,238 --> 00:15:08,408
तो जब निम्सडाई सर्दियों के
के2 खेल से आकर जुड़ा,

204
00:15:09,535 --> 00:15:10,827
वह पूरी नेपाली टीम के साथ

205
00:15:11,745 --> 00:15:14,623
उसे जीतने के इरादे से आया था।

206
00:15:18,168 --> 00:15:25,175
आजकल, लगभग सभी अपना खुद का कैमरा
ऑपरेटर साथ लेकर अभियान पर चलते हैं।

207
00:15:27,010 --> 00:15:28,595
हैलो, मिलकर अच्छा लगा।

208
00:15:30,430 --> 00:15:31,390
मुझे भी।

209
00:15:31,473 --> 00:15:34,017
और ज़ाहिर है, निम्स का भी था।

210
00:15:35,853 --> 00:15:38,897
जब मैंने पहली बार जॉन और अली को देखा,

211
00:15:38,981 --> 00:15:40,691
तो मैंने उनकी तस्वीरें ली।

212
00:15:45,028 --> 00:15:48,240
जॉन स्नोरी शायद मायूस था।

213
00:15:49,241 --> 00:15:51,743
वह हमारे पहुँचने से
शायद एक महीना पहले पहुँचा था।

214
00:15:51,827 --> 00:15:53,453
सैंड्रो ग्रोमन-हेयस
निम्स का कैमरामैन - यूके

215
00:15:53,537 --> 00:15:57,082
तो हमारे पाकिस्तान में कदम रखने से
बहुत पहले ही उसकी कुल्फ़ी जम रही थी।

216
00:15:59,251 --> 00:16:02,379
और अचानक से,
पहाड़ पर बहुत से लोग पहुँच चुके थे।

217
00:16:03,881 --> 00:16:06,884
वैसे भी, पर्वतारोहण जगत में,
निम्स के उतने चाहने वाले नहीं हैं,

218
00:16:06,967 --> 00:16:10,596
और खासकर जब वह वही करने के लिए
पहुँचता है जिसके लिए आप वहाँ गए हों…

219
00:16:10,679 --> 00:16:14,099
शायद कुछ लोग चाहते थे
कि वह वहाँ आता ही नहीं।

220
00:16:15,559 --> 00:16:16,560
वे कौन हैं?

221
00:16:17,269 --> 00:16:18,478
निम्स के शेरपा।

222
00:16:20,314 --> 00:16:21,607
बाप रे! ऐसा लगता है जैसे…

223
00:16:22,691 --> 00:16:24,401
किसी बड़े से शहर जैसा लगता है।

224
00:16:24,818 --> 00:16:26,111
निम्सडाई वहाँ है!

225
00:16:26,195 --> 00:16:28,447
कौन? कहाँ? यह बंदा?

226
00:16:28,530 --> 00:16:29,823
यह बंदा? यहाँ?

227
00:16:31,742 --> 00:16:36,121
अली और निम्स एक-दूसरे को
जानते थे और पहाड़ों में वक्त गुज़ारा था।

228
00:16:37,289 --> 00:16:39,082
नेपाल और पाकिस्तान में
बहुत कुछ एक जैसा है।

229
00:16:39,166 --> 00:16:42,169
दोनों अधिकांश तौर पर बहुत ही गरीब देश हैं।

230
00:16:42,878 --> 00:16:45,923
पाकिस्तान नेपान जितना विकसित नहीं है।

231
00:16:46,006 --> 00:16:51,011
इसलिए वहाँ का पर्वतारोहण उद्योग
थोड़ा सा पिछड़ा हुआ है।

232
00:16:52,054 --> 00:16:53,847
आपके साथ कितने हैं?

233
00:16:53,931 --> 00:16:57,267
एक ही, जॉन, और वह बिल्कुल ठीक है।

234
00:16:57,351 --> 00:16:59,269
वह अच्छा बंदा है।

235
00:17:00,062 --> 00:17:02,523
-क्या हाल है, अली?
-हाँ, बढ़िया।

236
00:17:02,606 --> 00:17:04,191
अली सदपरा
पर्वत गाइड - पाकिस्तान

237
00:17:04,273 --> 00:17:06,401
अब हमें यहाँ 24, 25 दिन हो चुके हैं।

238
00:17:06,484 --> 00:17:07,569
बेस कैंप में, हाँ।

239
00:17:08,194 --> 00:17:09,820
इंशाअल्लाह, हमारा इरादा है…

240
00:17:09,905 --> 00:17:12,991
अगर हवा थोड़ी रुक जाए, तो हम कल जाएँगे।

241
00:17:13,617 --> 00:17:16,161
कैंप एक में। अगले दिन कैंप दो में…
फिर आगे देखेंगे।

242
00:17:16,578 --> 00:17:18,454
वे ऊपर कैंप दो लगाएँगे।

243
00:17:18,539 --> 00:17:19,915
हाँ।

244
00:17:19,998 --> 00:17:22,166
हमें कल कैंप दो जाना है।

245
00:17:22,251 --> 00:17:25,170
-कल?
-कोई दिक्कत नहीं।

246
00:17:25,253 --> 00:17:27,339
निम्स पुरजा
टीम लीडर - नेपाल

247
00:17:27,422 --> 00:17:29,466
थोड़ा आराम चाहिए ना?

248
00:17:29,550 --> 00:17:33,011
निम्सडाई की टीम मरने के बाद ही आराम करेगी।

249
00:17:35,514 --> 00:17:38,892
सर्दियों में थोड़ा संभलकर रहना चाहिए…

250
00:17:40,644 --> 00:17:44,606
चार दिनों तक तेज़ी से चलकर
बेस कैंप पहुँचने के बाद,

251
00:17:44,690 --> 00:17:46,233
मुझे ऐसा लगा कि…

252
00:17:46,859 --> 00:17:48,652
शायद मुझे कुछ दिन आराम करना चाहिए,

253
00:17:48,735 --> 00:17:52,739
ताकि यह सुकड़ू भी शेरपा के साथ हो सके।

254
00:17:53,365 --> 00:17:55,868
लेकिन सर्दियों में
8,000 मीटर से ऊँचे पहाड़ पर

255
00:17:55,951 --> 00:17:58,495
पहली बार चढ़ाई करने का यह आखिरी मौका था

256
00:17:58,579 --> 00:18:01,248
और निम्स सबसे पहले
शिखर पर पहुँचना चाहता था।

257
00:18:02,249 --> 00:18:03,625
जैसा कि और बहुत लोग चाहते थे।

258
00:18:03,959 --> 00:18:08,338
हम यहाँ कराकोरम में
के2 बेस कैंप तक जा रहे हैं।

259
00:18:09,590 --> 00:18:10,924
कोविड में कई लोगों को

260
00:18:11,008 --> 00:18:14,386
पर्वतारोहण करने का मन किया।

261
00:18:15,846 --> 00:18:17,347
यहाँ कोई नहीं है।

262
00:18:17,431 --> 00:18:21,059
और अचानक से पश्चिमवासियों के लिए
पहला बड़ा अभियान जो खुला,

263
00:18:21,143 --> 00:18:22,144
वह था, सर्दी में के2।

264
00:18:22,227 --> 00:18:23,312
के2 की भीड़ पाकिस्तान पहुँची

265
00:18:23,395 --> 00:18:26,231
के2 : अब सब बेस कैंप पर हैं

266
00:18:26,315 --> 00:18:29,902
हाँ। वहाँ कुछ टेंट पीछे,
वह के2 बेस कैंप है। हमने कर दिखाया।

267
00:18:31,361 --> 00:18:33,030
कमाल का सफ़र रहा।

268
00:18:33,530 --> 00:18:36,742
पहला चरण पूरा हुआ।
हम के2 बेस कैंप पर पहुँच गए हैं।

269
00:18:36,825 --> 00:18:39,077
अगले कुछ महीनों तक, यही मेरा घर है।

270
00:18:39,161 --> 00:18:41,872
पहली बार हुई दो बहुत ही
ऐतिहासिक घटनाओं के बाद लौट रहा था।

271
00:18:41,955 --> 00:18:45,918
एंटार्कटिका को अकेले पार करना
और ड्रेक पैसेज को नाव से पार करना।

272
00:18:46,001 --> 00:18:48,629
शो में स्वागत है, कॉलिन।
तुमसे मिलकर अच्छा लग रहा है।

273
00:18:48,712 --> 00:18:51,298
यही वह है
जिसने पैदल एंटार्कटिका को पार किया।

274
00:18:51,381 --> 00:18:52,966
-तुम्हें कितने दिन लगे?
-54 दिन।

275
00:18:53,050 --> 00:18:54,384
-अकेले?
-अकेले।

276
00:18:54,468 --> 00:18:55,344
बहुत शुक्रिया।

277
00:18:55,427 --> 00:18:57,679
तो, मेरी नज़र दुनिया के बाकी

278
00:18:57,763 --> 00:18:59,431
पहले अभियानों पर थी

279
00:18:59,515 --> 00:19:02,100
या दूसरे बड़े अभियानों पर
जो कि मैं कर सकता था।

280
00:19:02,184 --> 00:19:03,769
मुझे बुलाने के लिए शुक्रिया।

281
00:19:03,852 --> 00:19:05,395
लगता है जैसे तुम्हारे साथ बैठकर…

282
00:19:05,479 --> 00:19:06,855
-चलो!
-जोश और बढ़ गया है।

283
00:19:07,523 --> 00:19:10,234
पर्वतों पर
पहली चढ़ाई करना बड़ी बात होती है।

284
00:19:11,735 --> 00:19:13,612
1950 के शुरू में जब माउंट एवरेस्ट

285
00:19:13,695 --> 00:19:16,281
और के2 पर पहली बार चढ़ाई की गई थी,
तब मैं जन्मा नहीं था।

286
00:19:16,365 --> 00:19:20,202
मुझे लगा, "मैं नहीं कर पाया।
शायद मेरा जन्म सही ज़माने में नहीं हुआ।"

287
00:19:20,953 --> 00:19:23,080
इसलिए मुझे लगा,
"मैं कैसे छाप छोड़ सकता हूँ?

288
00:19:23,163 --> 00:19:26,124
वह क्या है जो मैं सबसे पहले,
या सबसे अलग कर सकता हूँ?"

289
00:19:27,417 --> 00:19:30,754
नैश्नल जियोग्रैफ़िक ने कहा,
"जो भी सर्दी में के2 पर चढ़ेगा,

290
00:19:30,838 --> 00:19:33,674
वह पर्वतारोहण का आखिरी महान इनाम पाएगा।"

291
00:19:34,174 --> 00:19:36,510
ज़ाहिर है, यह बहुत बड़ी बात कही गई थी।

292
00:19:36,969 --> 00:19:39,221
के2 : एक जानलेवा आकर्षण

293
00:19:40,138 --> 00:19:43,392
बेशक, के2 सबसे खतरनाक पहाड़ है
जिस पर चढ़ाई की जा सकती है।

294
00:19:43,475 --> 00:19:45,727
द 'सैवेज' के2 पर
कम से कम 77 लोगों की जानें गई हैं

295
00:19:46,645 --> 00:19:49,231
कई जगह पर खड़ी चढ़ाई है

296
00:19:49,314 --> 00:19:50,899
जो कई हज़ारों फुट तक है।

297
00:19:51,567 --> 00:19:53,360
तो आप एक भी गलती नहीं कर सकते।

298
00:19:54,152 --> 00:19:58,073
अगर आप गिरे, तो एकदम नीचे तक जाएँगे।

299
00:19:59,449 --> 00:20:02,661
गर्मियों में ही मुश्किल है,
पर सर्दियों का मौसम सबसे मुश्किल है।

300
00:20:02,744 --> 00:20:04,788
सबसे ज़्यादा ठंड, ज़्यादा अंधेरा होता है…

301
00:20:04,872 --> 00:20:06,874
बहुत ही कठोर परिस्थिति होती है।

302
00:20:09,334 --> 00:20:14,506
और फिर मुझे सहज रूप से सूझा
कि सर्दियों में ज़्यादा बर्फ़ होगी,

303
00:20:14,590 --> 00:20:16,091
बर्फ़ की चट्टानें और ज़्यादा होंगी।

304
00:20:17,467 --> 00:20:19,636
हमने वहाँ बर्फ़ की कुछ चट्टानें देखी थीं।

305
00:20:21,471 --> 00:20:22,931
लेकिन दरअसल, सर्दियों में,

306
00:20:23,015 --> 00:20:25,350
पहाड़ के ऊपरी हिस्से में
हवा इतनी तेज़ होती है

307
00:20:26,018 --> 00:20:27,978
कि हवा से सतह घिस जाती है।

308
00:20:29,188 --> 00:20:32,691
और इतनी तेज़ हवा थी
कि उससे पत्थर गिरते फिर रहे थे।

309
00:20:33,442 --> 00:20:34,651
पत्थर!

310
00:20:34,735 --> 00:20:36,820
तो दिन में तीस-चालीस बार,

311
00:20:36,904 --> 00:20:39,364
इतने छोटे कंकड़ से लेकर

312
00:20:39,448 --> 00:20:43,493
बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से गिरकर
आपकी तरफ़ आते थे।

313
00:20:50,709 --> 00:20:54,004
के2 वह आखिरी चोटी थी
जिस पर सर्दी में कोई नहीं चढ़ा था,

314
00:20:54,087 --> 00:20:57,132
इसलिए मुझे पता था
कि वही मेरा आखिरी मौका है।

315
00:20:57,216 --> 00:21:00,719
साल 2016 में नंगा परबत के बहुत करीब थी
और अब बस के2 बचा है।

316
00:21:00,802 --> 00:21:02,554
टमारा लंगर
अत्यंत साहसी पर्वतारोही - इटली

317
00:21:02,971 --> 00:21:05,307
धूप निकलने का इंतज़ार है,

318
00:21:05,390 --> 00:21:08,143
गिन रही हूँ
कि कितने मिनटों में धूप निकलती है।

319
00:21:08,227 --> 00:21:09,770
टमारा लंगर, नंगा परबत 2016, 8000 मीटर

320
00:21:10,312 --> 00:21:14,316
वहाँ सर्दी में इतना
अकेलापन कभी महसूस नहीं हुआ।

321
00:21:17,569 --> 00:21:22,115
अगर आप टीम में हों,
तब भी किसी को नहीं संभाल सकते।

322
00:21:24,034 --> 00:21:29,206
हर किसी को अपनी जान खुद बचानी होती है।

323
00:21:34,711 --> 00:21:41,093
के2 पर अजीब बात यह थी
कि मुझे लगा कि वहाँ बहुत कम लोग होंगे।

324
00:21:41,510 --> 00:21:44,805
और मैं वहाँ पहुँची और लगा,
"बाप रे! हे भगवान!

325
00:21:45,848 --> 00:21:47,558
मैं अभी कहाँ जा रही हूँ?"

326
00:21:47,641 --> 00:21:50,811
क्योंकि मुझे वह बहुत बड़ा अभियान लगा।

327
00:21:53,689 --> 00:21:55,524
हुआ यूँ

328
00:21:55,607 --> 00:21:58,110
कि सेवेन समिट ट्रेक्स नामक
एक कंपनी ने देखा

329
00:21:58,193 --> 00:21:59,945
कि कई लोगों को इसमें दिलचस्पी है

330
00:22:00,028 --> 00:22:01,864
और उन्हें लगा, "हमें एक

331
00:22:01,947 --> 00:22:04,074
कमर्शियल अभियान करना चाहिए।"

332
00:22:04,491 --> 00:22:06,326
तो, जो भी वहाँ जाता है,

333
00:22:06,410 --> 00:22:09,204
वह सेवेन समिट ट्रेक्स परमिट के लिए
पैसे देता है।

334
00:22:11,331 --> 00:22:13,834
मैं सर्जी और जेपी से मिली।

335
00:22:13,917 --> 00:22:16,670
वे बहुत ही हिम्मतवाले पर्वतारोही थे।

336
00:22:17,421 --> 00:22:19,423
और मैंने तुरंत एक रिश्ता महसूस किया।

337
00:22:20,465 --> 00:22:23,719
मुझे टेंट नहीं लगाना।

338
00:22:23,802 --> 00:22:27,681
खासकर जेपी,
क्योंकि मुझे वह बड़ा प्यारा लगा।

339
00:22:29,141 --> 00:22:32,644
लेकिन सर्दी में के2 वाकई में…

340
00:22:33,562 --> 00:22:35,439
मुश्किल है।

341
00:22:36,356 --> 00:22:39,276
और मुझे लगता है कि बेस कैंप में कुछ लोग

342
00:22:39,359 --> 00:22:41,945
इस बात से अनजान थे।

343
00:22:42,321 --> 00:22:45,657
यहाँ कमाल की पार्टी चल रही है। सच में।

344
00:22:50,746 --> 00:22:53,790
तो, दल में आधे लोग अनुभवी पर्वतारोही थे।

345
00:22:54,958 --> 00:22:56,585
बाकी के आधे नौसिखिए थे।

346
00:22:56,668 --> 00:22:58,504
आर्नल्ड कोस्टर
सेवेन समिट ट्रेक्स अभियान सह-लीडर

347
00:22:58,587 --> 00:23:01,048
शायद उन लोगों को पता नहीं था
कि वे क्या कर रहे थे।

348
00:23:01,840 --> 00:23:05,260
-क्रिसमस जैसा है!
-सर्दी अभियान। सर्दी में के2 अभियान।

349
00:23:05,677 --> 00:23:09,932
कोविड था, इसलिए कंपनी ने
के2 जाने का फ़ैसला किया।

350
00:23:10,015 --> 00:23:12,392
हम और कुछ नहीं कर सकते थे।

351
00:23:12,476 --> 00:23:14,478
और अचानक से पाकिस्तान का रास्ता खुला।

352
00:23:15,771 --> 00:23:20,067
तो के2 जाना
बिज़नेस को जारी रखने का मौका था।

353
00:23:26,448 --> 00:23:29,826
मैंने फ़ेसबुक पर देखा
कि नेपाल की सेवेन समिट एजेंसी…

354
00:23:29,910 --> 00:23:32,496
मैगडलेना गोर्ज़कोव्स्का
पूर्व ओलिंपिक 400 मीटर धावक - पोलैंड

355
00:23:32,579 --> 00:23:35,040
…सर्दी में के2 अभियान पर जा रही थी।

356
00:23:36,959 --> 00:23:40,379
मैंने उन्हें लिखकर पूछा, "क्या कीमत है?"

357
00:23:40,462 --> 00:23:44,883
उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "ओह, हम अभी
तुम्हारा वीसा तैयार करना शुरू कर रहे हैं।"

358
00:23:45,425 --> 00:23:47,928
साढ़े सात घंटे में।

359
00:23:49,221 --> 00:23:52,140
मैंने इतना नहीं सोचा था।

360
00:23:54,101 --> 00:23:56,019
सच कहूँ तो, पहाड़ पर

361
00:23:56,103 --> 00:24:00,649
साठ लोगों की बजाय अगर दस लोग होते,
तो अच्छा होता।

362
00:24:00,732 --> 00:24:02,985
सर्दी में के2 के लिए यह बहुत ज़्यादा है।

363
00:24:04,278 --> 00:24:08,156
लेकिन मेरे काम में सबसे मज़ेदार बात यह है
कि दुनिया भर से लोग आते हैं।

364
00:24:08,240 --> 00:24:09,700
हर तरह के लोग होते हैं।

365
00:24:10,534 --> 00:24:12,077
-हाउसवाइफ़…
-हैलो!

366
00:24:12,160 --> 00:24:14,997
…खिलाड़ी या किसी
बिज़नेस का मालिक हो सकता है।

367
00:24:18,709 --> 00:24:21,378
मैं बहुत घूमता हूँ,

368
00:24:21,461 --> 00:24:25,340
और जितना हो सके
दुनिया का चक्कर लगाने की कोशिश करता हूँ।

369
00:24:27,342 --> 00:24:30,304
मेरे लिए रोमांच को
अनुभव करना बहुत ज़रूरी है…

370
00:24:30,387 --> 00:24:32,222
बर्नार्ड लिपर्ट
रिटायर्ड मकैनिक - जर्मनी

371
00:24:32,306 --> 00:24:33,974
…ताकि ज़िदगी बोरिंग ना हो जाए।

372
00:24:34,057 --> 00:24:36,310
यूँ ही किसी होटल में या बीच पर पड़े रहना,

373
00:24:36,393 --> 00:24:37,853
मुझे यह बहुत बोरिंग लगता है।

374
00:24:37,936 --> 00:24:39,104
सेवेन समिट ट्रेक्स

375
00:24:39,188 --> 00:24:45,360
मैंने देखा
कि उन्होंने के2 पर चढ़ने का प्लान बनाया,

376
00:24:45,444 --> 00:24:47,654
और उसके बाद हमने सारा बंदोबस्त किया।

377
00:24:47,738 --> 00:24:50,908
अभी बुक करें

378
00:24:55,329 --> 00:24:57,873
मैं घर पर बैठा आराम कर रहा था

379
00:24:57,956 --> 00:25:02,794
और मैंने सोशल मीडिया पर
उन लोगों को पाकिस्तान पहुँचते देखा।

380
00:25:03,754 --> 00:25:06,590
हाँ, उस समय यह एक कमर्शियल अभियान था।

381
00:25:08,175 --> 00:25:10,385
यह सेवेन समिट्स की बहुत बड़ी गलती थी,

382
00:25:10,886 --> 00:25:12,888
जिसका आर्नल्ड एक हिस्सा था।

383
00:25:13,972 --> 00:25:15,682
जिस तरह माउंट एवरेस्ट को कमर्शियल बनाया,

384
00:25:15,766 --> 00:25:17,976
अगर उसी तरह के2 को भी कमर्शियल बनाया,

385
00:25:18,060 --> 00:25:19,728
तो नतीजा बुरा ही होगा।

386
00:25:20,103 --> 00:25:22,898
और यह गर्मियों की बात है।
सर्दियों की तो बात ही छोड़िए।

387
00:25:24,107 --> 00:25:27,152
हम इस तरह से अभियान कर रहे हैं।

388
00:25:41,834 --> 00:25:46,547
कैंप एक, 6100 मीटर

389
00:25:49,049 --> 00:25:53,220
जॉन स्नोरी
अत्यंत साहसी पर्वतारोही - आइसलैंड

390
00:25:53,303 --> 00:25:54,638
देखते हैं कि कैसा रहता है।

391
00:25:54,721 --> 00:25:59,059
हमेशा की तरह,
हमने यहाँ किनारे पर टेंट लगाया है।

392
00:25:59,560 --> 00:26:03,397
ये हमारी 700 मीटर वाली रस्सियाँ हैं
जो हम ऊपर लाए हैं।

393
00:26:05,607 --> 00:26:07,609
जॉन मायूस था।

394
00:26:08,694 --> 00:26:11,864
वह बहुत ही मुश्किल अभियान है।

395
00:26:11,947 --> 00:26:15,492
इसलिए, उसे उम्मीद थी कि वह अकेला होगा।

396
00:26:17,452 --> 00:26:19,913
लेकिन बाकी पर्वतारोहियों के रहते हुए…

397
00:26:21,999 --> 00:26:24,710
उस अभियान ने अलग ही रूप ले लिया।

398
00:26:26,837 --> 00:26:28,630
अब वह एक मुकाबले जैसा था।

399
00:26:29,298 --> 00:26:30,215
और…

400
00:26:31,633 --> 00:26:35,637
उनकी तरह, वह भी उसे जीतना चाहता था।

401
00:26:37,055 --> 00:26:39,558
निम्स और उसके साथी
जल्द ही ऊपर पहुँच जाएँगे।

402
00:26:39,641 --> 00:26:41,852
फिर उन्हें कहीं टेंट लगाने होंगे।

403
00:26:42,311 --> 00:26:45,689
टेंट लगाने के लिए
जगह मिलनी मुश्किल हो जाएगी।

404
00:26:45,772 --> 00:26:49,276
उसके बाद सेवेन समिट के
50 लोगों का एक दल आएगा।

405
00:26:50,360 --> 00:26:53,655
वहाँ एक टेंट लगाया जा सकता है,

406
00:26:53,739 --> 00:26:57,868
और एक वहाँ लग सकता है
ताकि दो लोग वहाँ सो सकें।

407
00:26:59,161 --> 00:27:00,954
यह आसान नहीं होगा।

408
00:27:06,668 --> 00:27:07,961
हैलो।

409
00:27:08,795 --> 00:27:10,547
हैलो, जान। क्या हाल है?

410
00:27:10,631 --> 00:27:12,508
सब ठीक है, और तुम?

411
00:27:12,925 --> 00:27:14,551
सब ठीक है।

412
00:27:14,927 --> 00:27:16,011
हाँ?

413
00:27:16,970 --> 00:27:18,263
क्या हाल है?

414
00:27:18,347 --> 00:27:20,724
कैंपों में बहुत से लोग हैं।

415
00:27:20,807 --> 00:27:21,642
हाँ।

416
00:27:21,725 --> 00:27:24,394
यहाँ बहुत से लोग हैं।

417
00:27:25,812 --> 00:27:28,690
मुझे पता है कि यह मुश्किल है

418
00:27:28,774 --> 00:27:31,360
लेकिन तुम्हें किसी तरह से
हिम्मत रखनी होगी।

419
00:27:32,361 --> 00:27:34,988
इस मुकाबले में समझदारी से काम लेना।

420
00:27:35,489 --> 00:27:39,660
हाँ, पता है।
मुझे समझदारी से काम लेना होगा।

421
00:27:39,743 --> 00:27:42,204
ठीक है, जान। तुमसे प्यार है।

422
00:27:42,704 --> 00:27:44,331
मुझे भी तुमसे प्यार है, जान।

423
00:27:44,414 --> 00:27:45,249
ठीक है, गुड नाइट।

424
00:27:45,332 --> 00:27:46,834
-कल बात करेंगे।
-हाँ।

425
00:27:46,917 --> 00:27:49,211
बाय।

426
00:27:54,967 --> 00:27:59,179
चौथा सप्ताह

427
00:28:00,889 --> 00:28:03,642
आम तौर पर, रास्ते में,
बेस कैंप से ऊपर पाँच कैंप होते हैं।

428
00:28:04,685 --> 00:28:08,605
कैंप एक वहाँ है। कैंप दो वहाँ ऊपर है।

429
00:28:08,689 --> 00:28:10,899
कैंप तीन वहाँ पर है।

430
00:28:10,983 --> 00:28:13,694
फिर, उसके पीछे, बॉटलनेक से शिखर तक।

431
00:28:14,862 --> 00:28:16,113
और वह आम बात है।

432
00:28:16,196 --> 00:28:19,116
आठ हज़ार मीटर से ऊँची 14 चोटियों में से
ज़्यादातर पर यही देखेंगे।

433
00:28:19,533 --> 00:28:22,911
क्योंकि इनमें से ज़्यादातर पहाड़ों पर
एक बार में चढ़ाई नहीं की जा सकती।

434
00:28:23,412 --> 00:28:24,371
ऊपर चढ़ रहे हैं!

435
00:28:24,454 --> 00:28:26,331
कई बार ऊपर चढ़कर नीचे आना पड़ता है।

436
00:28:26,415 --> 00:28:28,709
कैंप एक, कैंप दो,
कैंप तीन तक चढ़ना पड़ता है,

437
00:28:29,668 --> 00:28:33,046
कैंप में गियर और सामान जमा करके,
माहौल के हिसाब से ढलना पड़ता है।

438
00:28:33,130 --> 00:28:35,048
तो, शरीर को कम हवा का आदी होना पड़ता है।

439
00:28:35,549 --> 00:28:37,718
और फिर बेस कैंप पर लौटना पड़ता है।

440
00:28:38,302 --> 00:28:40,053
कैसा चल रहा है?

441
00:28:40,554 --> 00:28:42,472
गर्म है…

442
00:28:42,556 --> 00:28:44,308
मुश्किल है…

443
00:28:45,684 --> 00:28:47,477
और पूरा जोश है!

444
00:28:50,272 --> 00:28:53,525
एक अहम बात यह थी कि रस्सी को पहाड़ के ऊपर

445
00:28:53,609 --> 00:28:54,943
कैसे लगाया जाएगा?

446
00:28:57,237 --> 00:28:58,739
जब हम पहली बार बेस कैंप पहुँचे,

447
00:28:58,822 --> 00:29:01,158
जॉन स्नोरी और अली पहाड़ के ऊपर जा चुके थे,

448
00:29:01,241 --> 00:29:03,493
और वे वहाँ कुछ रस्सियाँ लगा चुके थे,

449
00:29:04,661 --> 00:29:09,333
लेकिन कैंप दो के ऊपर
किसी ने रस्सियाँ नहीं लगाई थीं।

450
00:29:11,293 --> 00:29:12,711
और जल्द ही यह समझ में आया

451
00:29:12,794 --> 00:29:15,297
कि इस पहाड़ पर
चढ़ाई करने में इतना खतरा था…

452
00:29:17,633 --> 00:29:20,010
जिस पर हर कोई
पहली चढ़ाई की कोशिश कर रहा था,

453
00:29:20,093 --> 00:29:22,346
हर कोई पहले पहुँचने की होड़ में था,

454
00:29:24,181 --> 00:29:27,184
और सभी को समझ में आया
कि दरअसल, हिफ़ाज़त से रहने के लिए,

455
00:29:27,267 --> 00:29:28,977
और सफल होने के लिए,

456
00:29:29,061 --> 00:29:31,563
हम सब को एक साथ मिलकर यह काम करना होगा।

457
00:29:32,856 --> 00:29:34,858
युनाइटेड नेशन्स के जैसा था।

458
00:29:34,942 --> 00:29:38,237
और हमारा इरादा एक जुट होकर
उस पहाड़ पर चढ़ना था।

459
00:29:42,908 --> 00:29:45,994
मतलब, शेरपा से इस बारे में बात करनी चाहिए।

460
00:29:48,539 --> 00:29:49,414
क्यों?

461
00:29:49,998 --> 00:29:54,503
क्योंकि कोई भी
बुरा नहीं बनना चाहता, है ना?

462
00:29:56,129 --> 00:29:58,757
लेकिन सब का आपस में मुकाबला था।

463
00:30:03,095 --> 00:30:06,557
फ़ुटबॉल मैच की तरह मुकाबला चल रहा था।

464
00:30:08,141 --> 00:30:11,478
तब तक, किसी नेपाली ने…

465
00:30:11,562 --> 00:30:13,772
जेल्जे शेरपा
निम्स की टीम का सीथी - नेपाल

466
00:30:13,856 --> 00:30:17,401
…सर्दियों में पहाड़ पर चढ़ने का
कोई रिकॉर्ड कायम नहीं किया था।

467
00:30:18,151 --> 00:30:22,698
तो, सर्दी के के2 सफ़र में,
अगर नेपाली पहले वहाँ पहुँचते,

468
00:30:23,323 --> 00:30:27,744
तो हमें अपना झंडा ऊँचा करने कै मौका मिलता।

469
00:30:27,828 --> 00:30:32,457
तो हम नेपालियों के लिए, वह बहुत ज़रूरी था।

470
00:30:32,958 --> 00:30:35,544
दोस्तो, यह शायद…

471
00:30:35,627 --> 00:30:36,920
निम्स पुरजा
टीम लीडर - नेपाल

472
00:30:37,004 --> 00:30:39,256
…पच्चीस साल पुरानी शिवास है।

473
00:30:39,840 --> 00:30:42,342
आज नए साल की शाम है,
इसलिए हमें खुशी मनानी चाहिए।

474
00:30:45,679 --> 00:30:49,099
पश्चिमवासियों के लिए, वह नए साल की रात थी।

475
00:30:49,516 --> 00:30:50,767
सेवेन समिट ट्रेक्स मेस टेंट

476
00:30:57,983 --> 00:31:00,652
लेकिन नेपाली टीम अलग से
बात करने लगी, प्लान करने लगी।

477
00:31:01,737 --> 00:31:04,573
अगर कोई विदेशी हुआ, तो मुझे मरना मंज़ूर है

478
00:31:04,656 --> 00:31:09,077
लेकिन मैं उन्हें आगे नहीं बढ़ने दूँगा।
मैं एकदम सच बता रहा हूँ।

479
00:31:11,205 --> 00:31:15,501
वह रात एक नए प्लान की शुरुआत की रात थी।

480
00:31:15,584 --> 00:31:18,962
जो कहीं ज़्यादा राष्ट्रवादी हो गया।

481
00:31:21,465 --> 00:31:22,508
मुझे नहीं पता था

482
00:31:22,591 --> 00:31:26,845
कि सेवेन समिट ट्रेक्स टीम का
अभियान सह-लीडर वहाँ मौजूद था।

483
00:31:28,472 --> 00:31:31,225
मैं शेरपाओं की कंपनी के लिए काम करता हूँ।

484
00:31:31,308 --> 00:31:32,809
बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर

485
00:31:32,893 --> 00:31:37,731
शेरपा वाकई में 20 साल पहले की तरह,
नंगे पाँव घूम रहे थे।

486
00:31:38,065 --> 00:31:41,735
और उन्होंने टूरिस्ट देखे
और उन्हें पता था कि पर्वतारोही बनने में

487
00:31:41,818 --> 00:31:45,155
समझदारी है और उन सब ने
कुली के काम से आगे तरक्की की।

488
00:31:45,531 --> 00:31:47,866
मुझे लगता है
कि नेपालियों को शिखर पर जाना चाहिए।

489
00:31:47,950 --> 00:31:48,951
हाँ।

490
00:31:49,034 --> 00:31:50,077
इंतज़ार मत करो।

491
00:31:50,160 --> 00:31:54,873
क्योंकि अगर एक और सप्ताह रुके
तो हमारी टीम में बेहतरीन पर्वतारोही हैं,

492
00:31:54,957 --> 00:31:58,126
और वे आगे बढ़ जाएँगे।
तुम लोगों को जाना चाहिए।

493
00:31:58,210 --> 00:32:00,754
नेपालियों को शिखर पर जाना चाहिए।

494
00:32:00,838 --> 00:32:02,047
तो शायद पश्चिमी

495
00:32:02,130 --> 00:32:04,675
पर्वतारोहियों ने कहा हो
कि सभी शेरपा उनके साथ थे।

496
00:32:04,758 --> 00:32:05,968
उनकी मदद के लिए।

497
00:32:07,886 --> 00:32:13,141
लेकिन यह बड़े दुख की बात होती
अगर पैसा खर्च करने वाला

498
00:32:13,225 --> 00:32:15,185
पहले ऊपर पहुँच जाता।

499
00:32:15,769 --> 00:32:19,189
भले ही मैं उन लोगों का लीडर था,
मैं ऐसा भी सोचता हूँ।

500
00:32:20,524 --> 00:32:24,736
मैं बस चाहता हूँ
कि नेपाल का कोई रिकॉर्ड हो। और कुछ नहीं।

501
00:32:24,820 --> 00:32:27,865
यकीन रखिए, सबसे आगे नेपाल ही जाएगा।

502
00:32:27,948 --> 00:32:31,159
जब तक हम आगे की रस्सियाँ ठीक नहीं करेंगे,
विदेशी नहीं जा पाएँगे।

503
00:32:31,243 --> 00:32:34,872
उम्मीद है
कि वे कोई भी ना जाएँ। बस नेपाली ही जाएँ।

504
00:32:34,955 --> 00:32:38,542
तो, भाई, हम सब की सोच एक जैसी है।

505
00:32:38,625 --> 00:32:42,171
यहाँ पहाड़ों में,
हमारे भाइयों ने बहुत मेहनत की है,

506
00:32:42,254 --> 00:32:45,674
पर जब भी सर्दी में चढ़ाई करने की
बात होती है तो किसी गोरे का नाम आता है।

507
00:32:45,757 --> 00:32:47,259
नया साल मुबारक।

508
00:32:47,342 --> 00:32:48,594
नया साल मुबारक।

509
00:32:52,556 --> 00:32:54,308
मुझे सबसे पहले

510
00:32:54,391 --> 00:32:57,436
उपले बनाने के लिए
याक का गोबर इकट्ठा करना था।

511
00:33:06,653 --> 00:33:10,782
तो मेरी और उनकी कहानी में

512
00:33:10,866 --> 00:33:14,328
फ़र्क मुश्किलों का है।

513
00:33:14,411 --> 00:33:17,039
मैं अलग ज़िंदगी जीता था।

514
00:33:17,414 --> 00:33:21,835
तो हमने कभी भी एक साथ
शिखर पर चढ़ने का इरादा नहीं किया था।

515
00:33:30,260 --> 00:33:36,308
पाँचवाँ सप्ताह

516
00:33:39,228 --> 00:33:43,315
बेस कैंप

517
00:33:43,398 --> 00:33:49,321
कुछ दिन बाद, नेपालियों
और जॉन और अली की एक मीटिंग हुई,

518
00:33:49,404 --> 00:33:53,367
जहाँ उन्होंने
एक साथ शिखर पर चढ़ने की बात की।

519
00:33:54,034 --> 00:33:56,870
तो जॉन ने मुझे फ़ोन करके
इस मीटिंग के बारे में बताया।

520
00:33:56,954 --> 00:34:02,793
तो नेपालियों
और पाकिस्तानियों के साथ तुम अकेले हो?

521
00:34:03,293 --> 00:34:04,127
हाँ।

522
00:34:04,211 --> 00:34:05,295
और कोई विदेशी नहीं?

523
00:34:05,379 --> 00:34:08,257
नहीं, और कोई नहीं है।

524
00:34:09,049 --> 00:34:11,051
वह एक तरह का समझौता था।

525
00:34:12,427 --> 00:34:18,725
जॉन और अली 700 मीटर की
रस्सी लेकर वहाँ पहुँच चुके थे

526
00:34:19,768 --> 00:34:25,148
और यह तय हुआ
कि नेपाली उसे लेंगे और इस्तेमाल करेंगे।

527
00:34:26,065 --> 00:34:31,612
तो बदले में, वे सब एक साथ
शिखर पर फ़तह हासिल करने जाएँगे।

528
00:34:35,617 --> 00:34:37,995
हम एक साथ काम कर रहे हैं।

529
00:34:39,371 --> 00:34:42,123
यह बहुत बड़ा कदम है

530
00:34:42,206 --> 00:34:46,420
और अगला मौका मिलते ही,
हम शिखर पर पहुँचने की कोशिश कर सकते हैं।

531
00:34:46,503 --> 00:34:47,920
हाँ।

532
00:35:00,809 --> 00:35:05,439
नेपाली मेस टेंट

533
00:35:06,398 --> 00:35:10,944
सच कहूँ तो, यह काम हमारे देश के लिए है।

534
00:35:11,987 --> 00:35:16,074
यहाँ विदेशी भी हैं,
इसलिए मैं सब कुछ नहीं बताऊँगा।

535
00:35:16,158 --> 00:35:17,284
पर एक बात साफ़ बताऊँगा।

536
00:35:17,367 --> 00:35:20,829
अगर हमारे पीछे कोई विदेशी होंगे,
तो मैं रस्सियाँ ऊपर खींच लूँगा।

537
00:35:20,913 --> 00:35:23,957
आप मुझे दोष नहीं दे सकते।

538
00:35:24,041 --> 00:35:29,421
ध्यान रहे कि हम सब नेपाली पर्वतारोही हैं।

539
00:35:29,505 --> 00:35:32,216
अब यह हमारे देश के लिए होगा, ठीक है?

540
00:35:34,593 --> 00:35:36,595
तो, यही बात है।

541
00:35:37,429 --> 00:35:39,056
इतना ही। शुक्रिया, भाई।

542
00:35:43,227 --> 00:35:47,356
तो शेरपाओं के साथ
मौसम के लिए जो समय तय हुआ था,

543
00:35:47,439 --> 00:35:49,983
वह लगभग 16 तारीख का था।

544
00:35:50,067 --> 00:35:51,693
-जॉन, वहाँ धूप है?
-हाँ।

545
00:35:52,653 --> 00:35:53,487
वाह! शिकंजी।

546
00:35:58,200 --> 00:36:03,872
तो, सुबह वे निम्स के
बुलावे का इंतज़ार कर रहे थे,

547
00:36:03,956 --> 00:36:05,582
कि वे एक साथ शिखर पर जाएँगे।

548
00:36:05,666 --> 00:36:09,586
जॉन स्नोरी, फ़ाइव स्टार होटल!

549
00:36:09,670 --> 00:36:11,088
बेस कैंप में

550
00:36:11,171 --> 00:36:13,215
रेडियो पर सब कह रहे थे, "नेपाली कहाँ हैं?"

551
00:36:13,298 --> 00:36:14,508
पहले उन्होंने कहा,

552
00:36:14,591 --> 00:36:17,386
"हाँ, हम गियर लेकर
ऊपर पहुँच रहे हैं। देखेंगे।

553
00:36:17,469 --> 00:36:20,097
ऐसा लगता है
जैसे कल मौसम खराब होने वाला है।"

554
00:36:20,180 --> 00:36:23,350
दोस्ताना तरीके की बातें हुईं।

555
00:36:25,394 --> 00:36:27,020
कैंप दो से बेस कैंप, ओवर।

556
00:36:27,104 --> 00:36:32,442
लेकिन बाद में हमने देखा कि निम्स
और नेपालियों से कोई जवाब नहीं आया।

557
00:36:32,526 --> 00:36:34,319
एकदम सन्नाटा।

558
00:36:34,403 --> 00:36:35,696
कैंप दो, ओवर।

559
00:36:37,531 --> 00:36:39,157
कैंप दो, ओवर।

560
00:36:39,241 --> 00:36:41,743
इससे पहले, वे काफ़ी खुलकर
इन चैनलों पर बात कर रहे थे।

561
00:36:41,827 --> 00:36:45,622
फिर अचानक से, वे उन चैनलों से गायब हो गए।

562
00:36:45,706 --> 00:36:47,666
इसलिए हमारे मन में सवाल आया,

563
00:36:48,417 --> 00:36:50,085
"क्या वे लोग ऊपर जाएँगे?"

564
00:36:50,794 --> 00:36:52,796
कैंप दो, बेस कैंप।

565
00:37:02,639 --> 00:37:05,142
मेरे पिता ने कहा,

566
00:37:05,225 --> 00:37:11,857
"मैं सालों से उन्हें जानता हूँ।

567
00:37:11,940 --> 00:37:15,277
हमने एक साथ कई मिशन किए हैं,
एक साथ शिखर पर चढ़े।

568
00:37:15,360 --> 00:37:18,488
इस तरह का कोई मामला हो
तो ज़रूर हमें बताएँगे।"

569
00:37:26,830 --> 00:37:32,085
फिर पता चला कि अलग से
शिखर पर चढ़ने की तैयारी हो रही थी।

570
00:37:38,133 --> 00:37:40,969
नेपालियों ने शिखर पर चढ़ाई शुरू कर दी थी,

571
00:37:41,845 --> 00:37:44,598
लेकिन जॉन के लिए काफ़ी देर हो चुकी थी।

572
00:37:44,681 --> 00:37:46,892
उनका मौका जा चुका था।

573
00:37:49,019 --> 00:37:52,940
कैंप दो, 6700 मीटर

574
00:37:56,235 --> 00:37:59,112
जॉन को यकीन नहीं हो रहा था
कि यह हो रहा था।

575
00:37:59,863 --> 00:38:01,406
वह नाराज़ था,

576
00:38:02,616 --> 00:38:06,119
क्योंकि उसे लगा कि उनके बीच समझौता हुआ था।

577
00:38:07,412 --> 00:38:09,540
हवा नहीं है, हाँ?

578
00:38:15,087 --> 00:38:16,505
सब खत्म हो चुका था।

579
00:38:18,048 --> 00:38:23,470
नेपाली अपने देश के लिए
शिखर पर फ़तह हासिल करना चाहते थे।

580
00:38:23,554 --> 00:38:26,890
यही इरादा था।

581
00:38:32,729 --> 00:38:37,943
तो उनके चेहरों से दिख रहा था
कि वे काफ़ी दुखी थे।

582
00:38:39,862 --> 00:38:44,283
उन्हें काफ़ी सदमा पहुँचा था।

583
00:38:50,581 --> 00:38:51,790
बेस कैंप

584
00:38:51,874 --> 00:38:55,586
उस रात, आगे चलकर नेपाली नीचे उतरने लगे।

585
00:38:59,131 --> 00:39:02,926
मुझे अली
और जॉन के लिए सच में बहुत बुरा लगा

586
00:39:03,010 --> 00:39:10,017
क्योंकि उन्होंने रस्सियाँ लगाई थीं
और इसलिए उम्मीद की थी

587
00:39:10,100 --> 00:39:16,732
कि शिखर पर चढ़ाई का हिस्सा बनेंगे
और उन्हें यूँ ही निकाल दिया गया था।

588
00:39:16,815 --> 00:39:17,983
बधाई हो।

589
00:39:20,360 --> 00:39:23,739
उनमें से बहुत से लोग
दुनिया के बेहतरीन पर्वतारोही हैं।

590
00:39:23,822 --> 00:39:25,657
और उनके खून में ही है

591
00:39:25,741 --> 00:39:29,369
क्योंकि वे कई पीढ़ियों से
ऊँचाइयों पर रहते आए हैं,

592
00:39:29,453 --> 00:39:32,414
हिम्मत के साथ हिमालय में रहना सीखा
जो कि कमाल की बात है।

593
00:39:34,875 --> 00:39:38,420
लेकिन अली और जॉन को पीछे छोड़ दिया गया था।

594
00:39:39,588 --> 00:39:41,423
और ज़ाहिर है, मेरे मन में यह बात आई,

595
00:39:41,507 --> 00:39:44,510
"कितना अच्छा होता
अगर हम सब एक साथ ऊपर पहुँचते।"

596
00:39:46,261 --> 00:39:49,556
जब हम शिखर पर चढ़ाई करके लौटे

597
00:39:49,640 --> 00:39:51,725
तो बहुत से पश्चिमवासी काफ़ी खुश हुए थे।

598
00:39:52,309 --> 00:39:55,812
लेकिन कुछ लोगों को हमसे जलन हुई।

599
00:39:55,896 --> 00:39:58,398
मुझे अच्छा नहीं लगा।

600
00:39:59,399 --> 00:40:00,400
नेपाली टीम वीडियो

601
00:40:00,484 --> 00:40:05,822
मैंने जितने पहाड़ों पर चढ़ाई की है,
यह उससे दस गुना मुश्किल था।

602
00:40:08,534 --> 00:40:14,206
मेरे गाल ठंड के मारे सुन्न पड़ गए थे,
इसलिए मैं बहुत डर भी गया था।

603
00:40:18,919 --> 00:40:19,920
नेपाली शिखर वीडियो

604
00:40:20,003 --> 00:40:23,715
बहुत कम लोग जीवन में
विश्व रिकॉर्ड कायम कर पाते हैं।

605
00:40:23,799 --> 00:40:26,593
मुझे उस बात का बेहद नाज़ है।

606
00:40:30,180 --> 00:40:31,640
दिक्कत यह है

607
00:40:31,723 --> 00:40:33,892
कि आम तौर पर नेपाली मिलनसार
और मददगार होते हैं

608
00:40:33,976 --> 00:40:36,270
और पश्चिमवासियों को
ऊपर चढ़ने में मदद करते हैं।

609
00:40:36,353 --> 00:40:39,606
लेकिन इस अभियान में ऐसा कुछ नहीं था।

610
00:40:40,566 --> 00:40:41,692
और निम्स किसी भी

611
00:40:41,775 --> 00:40:45,445
पश्चिमवासी को शिखर पर ले जाने के लिए
हरगिज़ राज़ी नहीं होता।

612
00:40:48,657 --> 00:40:50,284
जब हम बेस कैंप में थे,

613
00:40:50,367 --> 00:40:53,412
तो निम्स ने पाँच दिनों की
चढ़ाई के लिए तैयारी करने को कहा था,

614
00:40:53,495 --> 00:40:55,455
जिसमें शिखर पर चढ़ना भी शामिल था।

615
00:40:57,124 --> 00:41:01,253
लेकिन फिर, जब हम कैंप तीन पर पहुँचे,
निम्स ने कहा, "तुम्हें नीचे जाना होगा।"

616
00:41:01,336 --> 00:41:03,797
इसलिए मुझे बहुत गुस्सा आया।

617
00:41:07,384 --> 00:41:09,928
इसके बावजूद, चढ़ाई की पुरानी फ़िल्मों में

618
00:41:10,012 --> 00:41:13,473
पश्चिमवासी हमेशा शेरपा को
कैंप चार में वापस भेज देते हैं,

619
00:41:13,557 --> 00:41:15,350
ताकि शिखर पर पश्चिमवासियों की जीत हो

620
00:41:15,434 --> 00:41:18,520
और कोई शेरपा की मेहनत का
ज़िक्र नहीं करता। इसलिए…

621
00:41:19,104 --> 00:41:22,649
मेरा मन कहता है
कि निम्स ने उसी बात को उल्टा दिया।

622
00:41:22,733 --> 00:41:26,403
सर्दी में के2

623
00:41:26,486 --> 00:41:30,908
आठ हज़ार से ऊँचे सभी पहाड़ों पर
शेरपा की वजह से चढ़ाई की जा सकी।

624
00:41:31,408 --> 00:41:34,203
लेकिन उनका नाम हमेशा आखिर में आया।

625
00:41:34,286 --> 00:41:36,038
बधाई हो, यार। तुम्हें पूरा हक है।

626
00:41:36,121 --> 00:41:39,791
एक बार किसी यू.एस. मरीन से मिला
था जिसने बाइबल की एक लाइन कही थी,

627
00:41:40,375 --> 00:41:44,004
"शुरू वाला आखिर में होना चाहिए
और आखिर वाला शुरू में।"

628
00:41:45,756 --> 00:41:49,927
मुझे नहीं पता कि यह बात किसने कही,
लेकिन बिल्कुल सही बात कही।

629
00:42:03,106 --> 00:42:07,152
शेरपा के लिए खुश होना
हमारे लिए बहुत मुश्किल था।

630
00:42:07,736 --> 00:42:09,863
क्योंकि अगले दिन सुबह,

631
00:42:10,405 --> 00:42:14,701
मैं और मेरा कैमरामैन, ऑसवल्ड,

632
00:42:14,785 --> 00:42:18,038
हम कैंप दो से नीचे उतर रहे थे

633
00:42:20,541 --> 00:42:24,795
और तभी वह हादसा हुआ।

634
00:42:30,843 --> 00:42:33,720
मैंने एक समय पर
एक आवाज़ नीचे को आते हुए सुनी।

635
00:42:33,804 --> 00:42:36,515
मुझे लगा, "ज़रूर कोई बड़ा सा पत्थर होगा।"

636
00:42:36,598 --> 00:42:38,642
ऑसवल्ड रॉड्रीगो परेरा
पर्वतारोहण कैमरामैन - पोलैंड

637
00:42:38,725 --> 00:42:40,978
और मेरी अंदर की जेब में जो गोप्रो था,

638
00:42:41,061 --> 00:42:43,897
मैंने उसे जल्दी से निकाला।

639
00:42:43,981 --> 00:42:45,190
वह मेरे डाउन सूट में था।

640
00:42:53,115 --> 00:42:54,116
मुझे खुशी है

641
00:42:54,199 --> 00:42:56,910
कि मैंने लाश को देखकर,
उसे रिकॉर्ड नहीं किया।

642
00:42:57,619 --> 00:42:59,329
लेकिन आपको दस्ताने,

643
00:42:59,413 --> 00:43:02,165
ऊन के दस्ताने नीचे गिरते हुए नज़र आएँगे।

644
00:43:03,667 --> 00:43:05,294
तुमने वह देखा?

645
00:43:05,377 --> 00:43:07,254
-तुमने वह देखा?
-पता नहीं।

646
00:43:07,337 --> 00:43:09,840
नीचे जाकर देखोगे कि क्या हुआ। ठीक है? हाँ।

647
00:43:12,342 --> 00:43:14,720
मैं हुआन पाबलो के पीछे गया।

648
00:43:17,181 --> 00:43:21,351
मैं जैसे-जैसे करीब गया,
मुझे समझ में आया कि कोई इंसान

649
00:43:22,269 --> 00:43:24,229
ज़मीन पर, पत्थरों पर गिरा पड़ा था।

650
00:43:24,313 --> 00:43:27,983
और फिर टमारा ने कहा, "वह सर्जी है।"

651
00:43:31,236 --> 00:43:35,949
सर्जी मिनगोते शायद उस पहाड़ पर

652
00:43:36,033 --> 00:43:37,451
सबसे अनुभवी पर्वतारोही था।

653
00:43:38,285 --> 00:43:43,290
वह अपने दोस्त,
हुआन पाबलो मोहर के साथ चढ़ाई कर रहा था।

654
00:43:47,628 --> 00:43:51,840
आम तौर पर पर्वतारोही
थोड़ा अपने-आप में रहते हैं।

655
00:43:51,924 --> 00:43:53,383
उनमें थोड़ा अहंकार होता है।

656
00:43:55,260 --> 00:44:01,517
लेकिन मैंने उन लोगों के साथ
उसका बिल्कुल उल्टा अनुभव किया।

657
00:44:04,394 --> 00:44:09,566
और खासकर सर्जी के साथ मुझे ऐसा लगा कि,
"मुझे कोई डर नहीं।"

658
00:44:21,537 --> 00:44:23,539
जब वह गिरा…

659
00:44:25,207 --> 00:44:29,795
मुझे इतना सदमा पहुँचा
कि मेरे हाथ-पैर सुन्न पड़ गए।

660
00:44:29,878 --> 00:44:32,714
किसी तरह के कोई जज़्बात नहीं थे।

661
00:44:34,341 --> 00:44:36,927
यह बहुत ही अजीब सी परिस्थिति है।

662
00:44:38,637 --> 00:44:43,141
सर्जी की लाश को
एक स्लीपिंग बैग में रखा गया था।

663
00:44:45,060 --> 00:44:48,313
लेकिन उसके चारों ओर लोग खड़े होकर

664
00:44:48,397 --> 00:44:50,315
रिकॉर्डिंग कर रहे थे।

665
00:45:00,284 --> 00:45:04,788
उस समय मुझे लगा
कि पहली चढ़ाई और नहीं हो सकती।

666
00:45:04,872 --> 00:45:07,583
पहला होने का "इनाम" हाथ से जा चुका था।

667
00:45:08,333 --> 00:45:11,253
और अब सर्जी,
जोकि वहाँ सबसे अनुभवी लोगों में से था…

668
00:45:12,004 --> 00:45:13,714
कोई नहीं जानता कि दरअसल क्या हुआ था।

669
00:45:15,174 --> 00:45:17,217
शायद कोई पत्थर आकर उस पर गिरा हो।

670
00:45:18,343 --> 00:45:19,636
और वह मर गया।

671
00:45:21,889 --> 00:45:23,473
अब वापस जाने का समय हो गया था।

672
00:45:29,855 --> 00:45:34,234
सर्जी के मरने के बाद, मुझे सच
में लगा कि हालात हमारे हक में नहीं हैं।

673
00:45:34,651 --> 00:45:39,364
और इस चढ़ाई को जारी रखना ठीक नहीं होगा।

674
00:45:41,241 --> 00:45:44,203
खासकर इतने नौसिखिए पर्वतारोहियों के साथ।

675
00:45:44,286 --> 00:45:47,456
ऐसा लगा जैसे,
"देखो, यह अनुभवी आदमी गिर पड़ा।

676
00:45:47,539 --> 00:45:49,708
बाकियों का क्या होगा?" है ना?

677
00:45:55,506 --> 00:45:58,967
बाद में, मैं बस बैठकर रोती रही।

678
00:45:59,051 --> 00:46:03,639
और उस पल में मुझे लगा, "अच्छा,
मेरे लिए यह अभियान खत्म हो चुका है।

679
00:46:03,722 --> 00:46:05,557
मुझे अब बस वापस जाना है।"

680
00:46:06,517 --> 00:46:10,270
हाँ, अगले दिन हर कोई वापस जाने वाला था।

681
00:46:11,230 --> 00:46:13,232
नेपाली टीम पहाड़ पर चढ़ चुकी थी।

682
00:46:13,732 --> 00:46:14,900
सर्जी मर गया।

683
00:46:15,734 --> 00:46:17,402
यहाँ रहने का कोई मतलब नहीं बनता।

684
00:46:31,500 --> 00:46:35,295
लेकिन उसके बाद हेलीकॉप्टर आकर पहुँचे,

685
00:46:35,379 --> 00:46:39,174
जिनमें ऊँचे रैंक वाले फ़ौजी ऑफ़िसर थे।

686
00:46:39,925 --> 00:46:43,387
नेपाली के2 की
शिखर पर पहुँचने में कामयाब रहे,

687
00:46:43,470 --> 00:46:47,057
और उसी की खुशी में
पाकिस्तानी फ़ौज वहाँ आ पहुँची।

688
00:46:52,938 --> 00:46:55,732
हेलीकॉप्टर में आने वाले फ़ौजियों ने कहा,

689
00:46:55,816 --> 00:46:58,735
"यह कैसे मुमकिन है कि नेपाली ऊपर पहुँच गए

690
00:46:58,819 --> 00:47:02,614
जबकि अली और जॉन
एक महीना पहले से वहाँ पहुँचे हुए थे,

691
00:47:02,698 --> 00:47:06,243
और अब वे शिखर पर नहीं पहुँच पाए?"

692
00:47:06,326 --> 00:47:10,289
तो ऐसा था
मानो पाकिस्तानी हीरो नाकाम हो गया था।

693
00:47:14,293 --> 00:47:20,048
और मेरे लिए तो तुरंत… एकदम से!
मैंने अली का बिल्कुल अलग रूप देखा।

694
00:47:25,679 --> 00:47:28,765
वह इस तनाव की वजह से थोड़ा घबराया हुआ था,

695
00:47:28,849 --> 00:47:33,145
इसलिए शायद उसे समझ नहीं आ रहा था
कि अब क्या करना है।

696
00:47:54,958 --> 00:47:59,546
मैंने अपने पिता से कहा
कि सर्दी में पहली चढ़ाई हो चुकी है।

697
00:48:01,840 --> 00:48:05,344
फ़रवरी में मौसम में थोड़ा बदलाव भी आता है।

698
00:48:09,806 --> 00:48:14,228
फ़रवरी में खराब मौसम और तेज़ हवा की
वजह से खतरा काफ़ी बढ़ जाता है।

699
00:48:14,311 --> 00:48:18,315
तो उस समय शिखर पर जाने में बहुत खतरा होगा।

700
00:48:19,233 --> 00:48:22,528
हमें पीछे हट जाना चाहिए
क्योंकि शिखर पर चढ़ाई हो चुकी है।

701
00:48:23,612 --> 00:48:28,075
रसोई के स्टाफ़ को अहसास हुआ
कि ज़बरदस्ती नहीं करनी चाहिए।

702
00:48:32,162 --> 00:48:35,832
मेरा परिवार नहीं चाहता था,
माँ काफ़ी परेशान थीं

703
00:48:35,916 --> 00:48:39,586
और उन्होंने कहा कि काफ़ी देर हो चुकी है,
अब लौट आओ।

704
00:48:44,216 --> 00:48:51,223
फिर एक मज़ेदार बात यह हुई कि हमने सुना
कि कोई बंदा, एलिया फ़िल्म बनाने आ रहा था।

705
00:48:51,306 --> 00:48:54,351
वह हमारे के2 पर चढ़ने के बारे में
एक फ़िल्म बनाएगा।

706
00:48:55,769 --> 00:49:00,065
छठा सप्ताह

707
00:49:00,858 --> 00:49:02,818
मैंने खुद के लिए यह नियम बनाया

708
00:49:02,901 --> 00:49:06,280
कि के2 पर फ़िल्म बनाने के लिए,
मुझे असली कहानी का पता लगाना था।

709
00:49:08,365 --> 00:49:11,076
और भले ही निम्स शिखर पर पहुँच चुका था,

710
00:49:11,785 --> 00:49:14,997
मैं आपसे झूठ नहीं कहूँगा,
अगर आप सोचें कि सर्दियों में

711
00:49:15,080 --> 00:49:18,292
के2 पर और कुछ नहीं होगा,
तो वह आपकी नासमझी है।

712
00:49:20,127 --> 00:49:23,589
और मैं जो कहानी सुनाना चाहता था,
वह कमज़ोर माने जाने वाले लोगों की थी।

713
00:49:23,672 --> 00:49:27,801
मैं घर पर बैठा यह सोच रहा था
कि पाकिस्तान कैसे पहुँचूँ।

714
00:49:29,636 --> 00:49:30,846
और आखिर में,

715
00:49:30,929 --> 00:49:33,557
मैंने फ़ौज से यह कहा

716
00:49:33,640 --> 00:49:36,185
कि मैं पाकिस्तान की
एक कहानी सुनाना चाहता था।

717
00:49:36,268 --> 00:49:41,607
आपके देश का बेहतरीन राष्ट्रीय पर्वतारोही
और उसका बेटा यहाँ, पहाड़ पर मौजूद हैं।

718
00:49:41,690 --> 00:49:45,277
और मैं उनका मान बढ़ाना चाहता हूँ।

719
00:49:48,572 --> 00:49:52,201
और फ़ौज को,
सरकार को इसमें बड़ी दिलचस्पी हुई।

720
00:49:54,536 --> 00:49:56,997
पाकिस्तान में काफ़ी गरीबी है।

721
00:50:00,125 --> 00:50:02,169
टूरिज़म के ज़रिए इससे उभरा जा सकता है।

722
00:50:06,590 --> 00:50:08,509
इसलिए, उनके नज़रिए से,

723
00:50:08,592 --> 00:50:12,721
अली की कहानी के ज़रिए
लोगों को यह प्रेरणा मिलती

724
00:50:12,804 --> 00:50:15,057
कि वे पाकिस्तान आएँ और खुद सब कुछ देखें।

725
00:50:18,727 --> 00:50:21,939
अली पर काफ़ी दबाव बनने लगा।

726
00:50:22,022 --> 00:50:23,857
सभी का। मीडिया का,

727
00:50:23,941 --> 00:50:26,944
वहाँ पहुँची फ़ौज का,
वहाँ पहुँचे फ़िल्मकार का।

728
00:50:28,237 --> 00:50:31,865
मुझे नहीं पता कि उन्होंने उससे क्या कहा,
लेकिन एक बात साफ़ थी।

729
00:50:33,200 --> 00:50:35,118
अली को शिखर पर चढ़ना ही था।

730
00:50:35,202 --> 00:50:38,705
यह दिखाने के लिए
कि पाकिस्तानी भी शेरपा से कम नहीं हैं।

731
00:50:38,789 --> 00:50:42,668
तुम्हें ऐसा लगता है
कि तुम अपने सपने के बेहद करीब हो?

732
00:50:42,751 --> 00:50:47,047
इंशाअल्लाह, हाँ।
हम इस साल काफ़ी ताकतवर हैं।

733
00:50:47,130 --> 00:50:48,966
माहौल के हिसाब से पूरी तरह ढल चुके हैं।

734
00:50:49,049 --> 00:50:53,887
और जॉन भी हमारे साथ पूरी ताकत के साथ है
और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

735
00:50:54,596 --> 00:51:00,811
देखने वालों का,
वहाँ मौजूद सभी का बहुत दबाव था।

736
00:51:01,645 --> 00:51:05,107
सब की नज़रें टीम पर थीं,
वह इसे पूरा कर पाएगी या नहीं।

737
00:51:06,149 --> 00:51:07,276
और शुरू करो।

738
00:51:08,402 --> 00:51:12,322
मैंने उससे कहा, "यह सब बस खत्म
होने वाला है, तुम जल्दी वापस आओगे।"

739
00:51:13,240 --> 00:51:14,658
लेकिन उसने तय किया

740
00:51:14,741 --> 00:51:20,122
कि वह सर्दियों में के2 पर चढ़ने वाला
पहला आइसलैंडर बन सकता है।

741
00:51:20,789 --> 00:51:26,587
तो, असल में अभी भी
पर्वतारोहण इतिहास रचने का मौका था।

742
00:51:27,588 --> 00:51:31,925
सातवाँ सप्ताह

743
00:51:33,135 --> 00:51:35,762
अब, कैंप के बारे में क्या खयाल है?

744
00:51:36,346 --> 00:51:37,598
खाली हो रहा है, हाँ?

745
00:51:37,681 --> 00:51:40,017
-हाँ, हो रहा है।
-आज सुबह कितने लोग निकले?

746
00:51:40,100 --> 00:51:44,188
आज सुबह शायद 14, 15 लोग चले गए, हाँ।

747
00:51:44,271 --> 00:51:45,105
हाँ। अरे, बाप रे।

748
00:51:45,856 --> 00:51:47,733
इंशाअल्लाह, हम भी हेलीकॉप्टर से जाएँगे।

749
00:51:47,816 --> 00:51:50,110
नहीं, नहीं। जब… शिखर पर चढ़ने के बाद,

750
00:51:50,194 --> 00:51:51,778
-हम यहाँ रहकर खुशी मनाएँगे।
-हाँ।

751
00:51:51,862 --> 00:51:53,447
-बेस कैंप में।
-बेस कैंप में।

752
00:51:53,530 --> 00:51:56,992
अली और जॉन को
अब तक वहाँ कुछ महीने हो चुके थे।

753
00:51:57,409 --> 00:52:00,078
इसलिए उन्होंने तय किया, "हम यह करेंगे।"

754
00:52:00,662 --> 00:52:03,665
बाकियों ने वहाँ से निकलने का फ़ैसला किया।

755
00:52:03,749 --> 00:52:05,250
वहाँ बर्फ़ की चट्टान दिख रही है?

756
00:52:06,293 --> 00:52:07,294
हाँ।

757
00:52:07,377 --> 00:52:09,463
लेकिन जब एक इंसान आगे बढ़ने का फ़ैसला करे,

758
00:52:09,546 --> 00:52:12,216
तो पूरे दल की सोच पर सवाल उठता है।

759
00:52:14,384 --> 00:52:16,637
मैं जेपी और टमारा के साथ बैठा था
और सोच रहा था,

760
00:52:18,013 --> 00:52:21,725
"क्या यह अभियान खत्म हो चुका है,
या हमें यहाँ रहना चाहिए?"

761
00:52:22,726 --> 00:52:24,353
हुआन पाबलो 'जेपी' मोहर प्रिएतो
और टमारा लंगर

762
00:52:24,436 --> 00:52:27,439
सर्जी के हादसे के बाद के दिनों में,

763
00:52:27,523 --> 00:52:30,692
मैंने जेपी से इस बारे में बात की।

764
00:52:30,776 --> 00:52:33,111
ज़ाहिर है, वह बहुत उदास था।

765
00:52:34,363 --> 00:52:38,283
लेकिन मैंने कहा, "अच्छा, पर्वतारोहण में
सिर्फ़ पहाड़ की खोज नहीं होती,

766
00:52:38,367 --> 00:52:40,410
बल्कि आप खुद के बारे में भी जानते हैं।

767
00:52:42,162 --> 00:52:45,999
इस चीज़ को सुधारने के लिए
इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती।"

768
00:52:48,043 --> 00:52:49,253
मुझे ऐसा लगा

769
00:52:49,336 --> 00:52:52,214
कि हुआन पाबलो
और टमारा सबसे ज़्यादा अनुभवी थे।

770
00:52:52,297 --> 00:52:55,509
और वे मेरी राय बनाने में भी
अहम भूमिका निभाने वाले लोग थे।

771
00:52:58,637 --> 00:53:04,184
और जब उन्होंने कहा कि आगे बढ़ सकते हैं,
तो मुझे लगा, "अच्छा, मैं तो ऑसवल्ड हूँ।"

772
00:53:04,268 --> 00:53:07,437
मतलब, मैं वह हूँ
जो मैगडलेना को शूट करने वहाँ गया था।

773
00:53:07,521 --> 00:53:10,357
मैं 8,000 मीटर से
ऊँचे पहाड़ों पर नहीं चढ़ा था,

774
00:53:10,440 --> 00:53:13,360
उन लोगों जैसा नहीं था
जिन्होंने कई बार मौत का सामना किया था।

775
00:53:16,071 --> 00:53:20,200
सर्जी के गुज़रने के कुछ दिन बाद,
पूरा माहौल बदल गया था।

776
00:53:21,451 --> 00:53:26,415
अधिकांश पर्वतारोहियों ने
पहाड़ पर ही रहने का फ़ैसला किया।

777
00:53:28,041 --> 00:53:31,628
मैंने तय किया
कि आगे और नुकसान नहीं होने दूँगा।

778
00:53:31,712 --> 00:53:35,048
उम्मीद है कि कोई गलती ना करे,
लेकिन यह तो पागलपन है।

779
00:53:37,050 --> 00:53:42,681
आठवाँ सप्ताह

780
00:53:42,764 --> 00:53:44,766
हैलो, यान। मैं जॉन स्नोरी बोल रहा हूँ।

781
00:53:48,145 --> 00:53:53,442
फिर शिखर पर चढ़ने के लिए एक
एक और संभावित समय-सीमा की खबर आई।

782
00:53:55,402 --> 00:54:00,824
आपके पास हवा का कोई टाइमटेबल है
कि हवा कब तक धीमी पड़ेगी?

783
00:54:00,908 --> 00:54:02,326
अभियान के मौसम विशेषज्ञ को फ़ोन

784
00:54:02,409 --> 00:54:04,828
मैं समझता हूँ, लेकिन मैं कोशिश कर रहा…

785
00:54:06,955 --> 00:54:08,624
मैं समझने की कोशिश कर रहा हूँ।

786
00:54:09,833 --> 00:54:11,251
हाँ, आप बात समझ नहीं रहे।

787
00:54:14,630 --> 00:54:16,215
यान, क्या आप…

788
00:54:17,883 --> 00:54:19,468
अंग्रेज़ी में बात नहीं कर रहा।

789
00:54:21,470 --> 00:54:25,682
ठीक है, यान। मैं इंतज़ार…
अभी मुझे भेजिए। ठीक है?

790
00:54:26,642 --> 00:54:28,018
बाय।

791
00:54:28,894 --> 00:54:30,771
उफ़, उसे अंग्रेज़ी नहीं आती।

792
00:54:30,854 --> 00:54:32,022
फँस गए।

793
00:54:32,105 --> 00:54:33,482
यह काफ़ी कम समय है।

794
00:54:33,774 --> 00:54:35,776
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बहुत कम समय है।

795
00:54:35,859 --> 00:54:37,444
लेकिन हम इसका फ़ायदा उठाएँगे।

796
00:54:37,528 --> 00:54:39,279
क्योंकि हम… हम यह कर सकते हैं।

797
00:54:39,363 --> 00:54:40,405
हम यह कर सकते हैं। हम्म।

798
00:54:41,240 --> 00:54:42,866
अगर नहीं कर पाते, तो मना कर देता।

799
00:54:42,950 --> 00:54:47,329
लेकिन हम फ़ायदा उठा सकते हैं। और फ़ायदा
उठाने की कोशिश करेंगे। फ़ायदा उठाएँगे।

800
00:54:48,372 --> 00:54:51,083
-मैं भी फ़ायदा उठाऊँगा।
-हाँ।

801
00:54:52,835 --> 00:54:54,795
मुझे लगता है कि यही हमारा मौका है।

802
00:54:57,548 --> 00:54:59,049
-बहुत बढ़िया।
-हाँ।

803
00:55:01,385 --> 00:55:02,427
बहुत बढ़िया।

804
00:55:05,722 --> 00:55:06,723
हाँ।

805
00:55:36,587 --> 00:55:40,883
काफ़ी कम समय लगता है,
लेकिन शायद सर्दियों में ऐसा ही होता है।

806
00:55:40,966 --> 00:55:44,011
और मैं सभी को
समय के बारे में याद दिलाना चाहूँगा।

807
00:55:44,094 --> 00:55:45,429
आपकी हिफ़ाज़त के लिए है।

808
00:55:45,512 --> 00:55:47,097
सेवेन समिट ट्रेक्स टीम मीटिंग

809
00:55:47,181 --> 00:55:50,809
तो शायद मैंने आप लोगों से कहा कि
लगभग साढ़े छह घंटों में कैंप एक तक जाएँगे।

810
00:55:51,560 --> 00:55:54,021
पाँच घंटों में
कैंप एक से कैंप दो तक जाएँगे।

811
00:55:54,104 --> 00:55:57,858
तो सब के निकलने से पहले,
मैंने बेस कैंप में वह भाषण दिया।

812
00:55:57,941 --> 00:56:01,820
मैंने उन्हें बताया कि बहुत ही कम समय है।

813
00:56:01,904 --> 00:56:05,574
और मैंने लोगों को साफ़-साफ़ बताया
कि कितने समय में काम पूरा करना है।

814
00:56:06,408 --> 00:56:09,119
अगर रास्ते में किसी वजह से, आप समय पर

815
00:56:09,203 --> 00:56:11,955
काम पूरा ना कर पाएँ
तो शायद आपके लिए सही दिन नहीं है,

816
00:56:12,039 --> 00:56:14,208
और आपको शिखर पर
चढ़ने का खयाल छोड़ देना चाहिए।

817
00:56:14,291 --> 00:56:17,127
सब को पता है
कि इसमें बहुत ज़्यादा खतरा है।

818
00:56:18,045 --> 00:56:19,963
आप वह खतरा उठाएँगे या नहीं उठाएँगे,

819
00:56:20,047 --> 00:56:23,467
मेरी राय में,
वह उस सदस्य पर निर्भर था, मुझ पर नहीं।

820
00:56:26,345 --> 00:56:29,806
जिस दिन हमने ऊपर जाने का फ़ैसला किया,

821
00:56:30,807 --> 00:56:36,647
मेरे शेरपा ने मुझे बताया
कि नेपाली टीम के शिखर पर जाने से पहले,

822
00:56:38,273 --> 00:56:42,110
निम्स ने रस्सियाँ काटने की बात की थी,

823
00:56:42,194 --> 00:56:46,240
ताकि कोई उनके पीछे जाकर
शिखर पर ना पहुँच पाए।

824
00:56:47,533 --> 00:56:49,284
मैंने कुछ नहीं कहा

825
00:56:49,368 --> 00:56:56,375
क्योंकि मैं सोच भी नहीं सकती थी
कि कोई सच में ऐसा कर सकता है।

826
00:57:00,337 --> 00:57:03,131
पर, साथ ही, मैं निम्स को जानती हूँ।

827
00:57:03,715 --> 00:57:08,804
मैं उसका रवैया जानती हूँ
और वह किस तरह से पेश आता है।

828
00:57:10,389 --> 00:57:15,519
उसे या सोशल मीडिया पर
किसी को भी गलत मत समझिए,

829
00:57:15,602 --> 00:57:18,647
क्योंकि यह एक बनावटी चीज़ है।

830
00:57:27,781 --> 00:57:29,700
-अच्छी सुबह है।
-हाँ।

831
00:57:30,534 --> 00:57:32,202
शिखर पर जाने का पहला दिन

832
00:57:32,286 --> 00:57:33,579
ऊपर मिलेंगे।

833
00:57:33,662 --> 00:57:35,372
ऊपर मिलेंगे, भाई। खयाल रखना।

834
00:57:35,455 --> 00:57:37,457
खयाल रखना। पत्थरों से बचकर रहना।

835
00:57:37,541 --> 00:57:39,084
लगता है कि पहाड़ पर हो।

836
00:57:39,168 --> 00:57:40,419
हाँ, पहाड़ पर मिलेंगे।

837
00:57:46,800 --> 00:57:48,468
अब यह खेल नहीं रहा।

838
00:57:48,552 --> 00:57:53,182
हम वाकई में, सर्दी में
के2 पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

839
00:57:55,309 --> 00:57:58,729
जेपी और टमारा ने तय किया,
"चलो, एक साथ चढ़ते हैं।"

840
00:57:59,396 --> 00:58:01,732
मुझे दोनों में

841
00:58:01,815 --> 00:58:04,776
कुछ-कुछ होता महसूस हो रहा था।

842
00:58:04,860 --> 00:58:07,279
हालाँकि खुलकर इस बारे में
कोई बात नहीं हुई थी,

843
00:58:07,362 --> 00:58:10,532
यह ज़ाहिर सी बात थी
कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे।

844
00:58:12,492 --> 00:58:15,913
जब मैंने जेपी के साथ
शिखर पर चढ़ने का फ़ैसला किया,

845
00:58:15,996 --> 00:58:20,501
मुझे बड़ी खुशी हुई
कि मैं उसके साथ टीम में थी।

846
00:58:20,584 --> 00:58:25,255
लेकिन फिर वह हर वक्त आगे था
और थोड़ा नाराज़ था।

847
00:58:25,339 --> 00:58:27,424
शायद मेरी रफ़्तार की वजह से।

848
00:58:30,802 --> 00:58:32,179
मुझे वह बात समझ में आई,

849
00:58:32,262 --> 00:58:36,433
लेकिन साथ ही मैंने खुद से पूछा

850
00:58:36,517 --> 00:58:40,479
कि मुझे प्यार करने की क्या ज़रूरत थी।
यह सब क्यों करना?

851
00:58:40,771 --> 00:58:42,898
हम यहाँ कैंप एक पर हैं।

852
00:58:43,482 --> 00:58:45,609
जेपी, कुछ तो कहो।

853
00:58:47,402 --> 00:58:49,029
हमारे अंदर शिखर पर चढ़ने की…

854
00:58:50,489 --> 00:58:52,407
प्रेरणा है।

855
00:58:52,741 --> 00:58:54,368
पता नहीं,

856
00:58:54,451 --> 00:58:55,702
देखेंगे।

857
00:58:56,453 --> 00:58:58,038
कोई दबाव नहीं है।

858
00:58:58,121 --> 00:58:59,831
दबाव।

859
00:59:01,291 --> 00:59:02,292
कैंप एक, 6100 मीटर

860
00:59:02,376 --> 00:59:06,964
उस तरह का अभियान करना
मुश्किल है क्योंकि इसमें दबाव है।

861
00:59:09,967 --> 00:59:13,595
और अब दबाव और ज़्यादा बढ़ गया था।

862
00:59:14,388 --> 00:59:18,058
लेकिन उस रात, मैं बहुत कमज़ोर थी।

863
00:59:18,433 --> 00:59:21,562
तो, हाँ, बीमारी की वजह से
आगे नहीं बढ़ पाई।

864
00:59:22,980 --> 00:59:27,150
पर शायद उसी वजह से जान भी बच गई।

865
00:59:33,031 --> 00:59:35,534
उस समय, हम में से कोई भी
कैंप दो से आगे नहीं गया था।

866
00:59:35,617 --> 00:59:39,496
तो, हम सब पहाड़ पर उससे ऊपर नहीं गए थे।

867
00:59:40,789 --> 00:59:42,624
-अच्छा, अली, जॉन।
-हाँ?

868
00:59:42,708 --> 00:59:44,126
तुम लोग कैसे हो?

869
00:59:44,960 --> 00:59:47,754
इंशाअल्लाह, कल हमारा इरादा
कैंप तीन पर जाने का है।

870
00:59:47,838 --> 00:59:50,465
यही कुछ 7,200 मीटर पर।

871
00:59:51,175 --> 00:59:54,928
और हम देखेंगे।
शिखर पर जाने की कोशिश करेंगे।

872
00:59:55,679 --> 00:59:56,930
-साजिद?
-हाँ। ओह।

873
00:59:57,014 --> 00:59:59,725
-खुश हो?
-ओह। शिखर, हाँ।

874
01:00:00,184 --> 01:00:02,186
सर्दियों में के2। बहुत खुश हूँ।

875
01:00:03,103 --> 01:00:04,563
-हाँ।
-ठीक है।

876
01:00:05,272 --> 01:00:07,691
कैंप दो
और कैंप तीन के बीच का जो रास्ता है,

877
01:00:07,774 --> 01:00:11,278
वह सबसे मुश्किल
और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्सा है।

878
01:00:13,488 --> 01:00:15,616
आपको पत्थरों पर
क्रैंपॉन इस्तेमाल करने होते हैं

879
01:00:15,699 --> 01:00:17,201
जो बड़ा अजीब होता है।

880
01:00:17,826 --> 01:00:19,411
खड़ी बर्फ़ में।

881
01:00:20,078 --> 01:00:22,623
एकदम सख्त बर्फ़ होती है,

882
01:00:22,706 --> 01:00:25,584
इसलिए दिन भर
क्रैंपॉन के आगे के हिस्से पर वज़न रहता है।

883
01:00:25,667 --> 01:00:28,295
आपके बदन के लिए बहुत मुश्किल होता है।

884
01:00:30,005 --> 01:00:34,468
और आप ज़्यादा समय तक
चुपचाप नहीं बैठ सकते, वरना जम जाएँगे।

885
01:00:35,385 --> 01:00:36,220
धत् तेरी।

886
01:00:36,303 --> 01:00:39,431
तरह-तरह की कहानियाँ सुनने को मिली हैं

887
01:00:39,515 --> 01:00:41,850
कि बिना लोगों के टेंट
पहाड़ों से उड़कर नीचे को गिरे।

888
01:00:41,934 --> 01:00:44,061
सामान से भरे टेंट। लोगों समेत

889
01:00:44,144 --> 01:00:45,646
टेंट पहाड़ों से जा गिरे।

890
01:00:48,482 --> 01:00:52,945
और सेवेन समिट्स ग्राहकों को
ऐसे माहौल में ला रहा था।

891
01:00:53,487 --> 01:00:55,989
जो वहाँ होने के लायक ही नहीं थे।

892
01:00:58,200 --> 01:01:02,746
आज मुझे समझ में आ रहा है कि इतने सालों तक…

893
01:01:02,829 --> 01:01:04,248
एंटोनियोस साइकारिस
सेवेन समिट ट्रेक्स ग्राहक

894
01:01:04,331 --> 01:01:07,292
…किसी ने भी सर्दी में
के2 पर चढ़ाई क्यों नहीं की।

895
01:01:07,376 --> 01:01:11,421
हद से ज़्यादा मुश्किल है।

896
01:01:12,506 --> 01:01:16,969
मैं उसे फ़िल्मा रहा हूँ
और सोच रहा हूँ, "यह तो भयानक है।"

897
01:01:17,052 --> 01:01:18,846
-शुक्रिया, एलिया।
-ठीक है।

898
01:01:18,929 --> 01:01:20,931
बहुत-बहुत शुक्रिया।

899
01:01:21,640 --> 01:01:23,225
मेरे लिए यह बात साफ़ थी

900
01:01:23,308 --> 01:01:26,812
कि इनमें से कोई भी ग्राहक
कैंप तीन तक नहीं पहुँच पाएगा।

901
01:01:31,650 --> 01:01:33,318
चाँद पर जाने के बराबर है।

902
01:01:34,695 --> 01:01:36,530
आप अंतरिक्ष की सीमा पर होते हैं।

903
01:01:37,739 --> 01:01:41,118
खून का बहाव उस तरह से नहीं होता
जैसे समुद्र तल पर होता है।

904
01:01:41,201 --> 01:01:42,619
हर किसी को खतरा होता है।

905
01:01:42,703 --> 01:01:44,830
उस समय लगभग मौत के मुँह में होते हैं।

906
01:01:44,913 --> 01:01:47,791
शरीर जितनी तेज़ी से ठीक हो सकता है,
उससे ज़्यादा तेज़ी से कमज़ोर हो रहा है।

907
01:01:48,584 --> 01:01:52,045
चलना मुश्किल है,
सोचना मुश्किल है, साँस लेना मुश्किल है,

908
01:01:52,129 --> 01:01:55,299
बूट पहनने में भी थकावट होती है।

909
01:01:59,595 --> 01:02:02,181
मेरे पास इसका फ़ुटेज नहीं है
क्योंकि मुझसे नहीं हो पाया।

910
01:02:03,557 --> 01:02:06,185
तो, मैंने पहाड़ से नीचे एक कैंप लगाया

911
01:02:07,394 --> 01:02:10,063
ताकि मैं ठीक हो सकूँ।

912
01:02:20,949 --> 01:02:22,201
कैंप तीन, 7200 मीटर

913
01:02:22,284 --> 01:02:24,745
हम कैंप तीन पर पहुँच गए।
काफ़ी मुश्किल दिन रहा है।

914
01:02:24,828 --> 01:02:30,751
लेकिन, अब यहाँ पहुँच गए हैं।
टेंट के अंदर जाकर थोड़ी गर्माहट लूँगा,

915
01:02:30,834 --> 01:02:32,628
और अच्छे फ़ैसले करने की कोशिश करूँगा।

916
01:02:34,129 --> 01:02:35,881
यह कैंप तीन है!

917
01:02:36,590 --> 01:02:38,300
हम कैंप तीन पर पहुँच गए।

918
01:02:38,884 --> 01:02:42,596
हम टेंट में हैं, जेपी अपने टेंट में
टमारा के साथ, मेरे बगल में है,

919
01:02:42,679 --> 01:02:44,806
और एक पल में साफ़ महसूस हुआ कि,

920
01:02:44,890 --> 01:02:50,312
"अच्छा, अगली बड़ी चढ़ाई से पहले,
हम आखिरी बार रात को सोएँगे।

921
01:02:50,854 --> 01:02:53,273
मुझे कैंप तीन में
ज़्यादा से ज़्यादा आराम करना है।"

922
01:02:53,774 --> 01:02:56,485
मोज़े बदलेंगे,
बर्फ़ को पिघलाकर पानी बनाएँगे।

923
01:02:56,568 --> 01:02:59,530
पानी की सभी बोतलें भरेंगे
और फिर आगे बढ़ेंगे।

924
01:03:01,406 --> 01:03:03,116
और फिर सूरज ढल गया।

925
01:03:03,200 --> 01:03:07,037
और ठंड के बाद भयानक ठंड हो गई।

926
01:03:09,164 --> 01:03:14,837
सूरज ढल गया
और परछाई में कड़ाके की ठंड हो रही थी।

927
01:03:15,546 --> 01:03:19,007
और मुझे लगा कि पूरी…

928
01:03:19,091 --> 01:03:24,555
मेरे जूतों में से ठंड अंदर घुस रही थी
और किसी शैतान से कम नहीं थी।

929
01:03:25,973 --> 01:03:29,393
आपको सोचना होता है,
"अच्छा, मेरे पास सब कुछ है?

930
01:03:29,476 --> 01:03:33,230
मेरे जूते सूखे हैं? मेरे बूट ठीक हैं?"

931
01:03:34,147 --> 01:03:40,988
शिखर पर चढ़ाई की तैयारी के लिए
पवित्र समय होता है।

932
01:03:44,408 --> 01:03:46,243
अली और जॉन पहुँचे।

933
01:03:46,326 --> 01:03:48,453
और मैं सोचने लगा, "हम सब यहाँ तक पहुँच गए।

934
01:03:48,537 --> 01:03:51,123
और बाकियों को दिन में देर हो गई होगी
और लगा होगा,

935
01:03:51,206 --> 01:03:52,958
'मैं वापस चला जाता हूँ।'"

936
01:03:57,713 --> 01:03:59,423
पर अंधेरा होने के काफ़ी बाद,

937
01:03:59,506 --> 01:04:02,384
मुझे अपने टेंट के बाहर
कुछ आवाज़ें सुनाई देने लगीं।

938
01:04:03,385 --> 01:04:05,596
और मुझे लगा, "बाप रे,
वे अभी भी चढ़ रहे हैं?"

939
01:04:05,679 --> 01:04:07,514
सेवेन समिट्स के उस पूरे अभियान को

940
01:04:07,598 --> 01:04:10,726
वहाँ पहुँचने में कितने, 12 घंटे लगे?

941
01:04:10,809 --> 01:04:12,227
मुझे यकीन नहीं हो रहा था।

942
01:04:18,442 --> 01:04:20,527
मैं रात में आकर पहुँचा।

943
01:04:20,611 --> 01:04:24,239
पता नहीं अगर आधी रात थी
या सुबह के दो बजे थे। मुझे कुछ नहीं पता।

944
01:04:26,950 --> 01:04:30,621
मैं मज़बूत और अच्छी हालत में
महसूस कर रहा था, तो वापस क्यों जाता?

945
01:04:30,704 --> 01:04:32,748
बर्नार्ड लिपर्ट
रिटायर्ड मकैनिक - जर्मनी

946
01:04:37,252 --> 01:04:38,921
और फिर लोगों को यह कहते सुना,

947
01:04:39,004 --> 01:04:41,215
"नहीं, तुम्हारे पास टेंट है।
नहीं, तुम्हारे पास है।

948
01:04:41,298 --> 01:04:42,424
नहीं, तुम्हारे पास टेंट है।"

949
01:04:42,508 --> 01:04:46,178
उन सब को लग रहा था
कि दूसरे के पास उसका टेंट है।

950
01:04:48,347 --> 01:04:49,515
और अचानक से,

951
01:04:49,598 --> 01:04:52,184
एक के बाद एक,
सब मेरे टेंट में घुसने लगे और बोले,

952
01:04:52,267 --> 01:04:55,646
"कॉलिन, मैं अंदर आ जाऊँ?
मैं अंदर आ जाऊँ? आ जाऊँ?"

953
01:05:00,567 --> 01:05:02,486
यह बहुत ही बुरा हाल है।

954
01:05:06,448 --> 01:05:10,577
मैंने रेडियो पर,
कॉलिन को चिल्लाते हुए सुना।

955
01:05:11,036 --> 01:05:12,955
और मुझे लगा, "अगर यही हो रहा है,

956
01:05:13,038 --> 01:05:15,165
तो मुझे कम से कम, इसे रिकॉर्ड करना चाहिए।"

957
01:05:17,876 --> 01:05:19,628
मैं सब को बताना चाहता हूँ,

958
01:05:19,711 --> 01:05:21,213
प्लीज़, यह बात रिकॉर्ड कीजिए।

959
01:05:21,296 --> 01:05:23,799
मुझे लोगों की सेहत
और हिफ़ाज़त की बहुत फ़िक्र है।

960
01:05:23,882 --> 01:05:26,051
यहाँ बहुत से लोगों के पास टेंट नहीं हैं,

961
01:05:26,134 --> 01:05:30,222
हम सर्दियों में आधी रात को
के2 पर 7,600 मीटर की ऊँचाई पर हैं।

962
01:05:30,305 --> 01:05:31,306
बेस कैंप

963
01:05:32,516 --> 01:05:35,060
वह मुझे बता रहा था कि वहाँ टेंट नहीं थे,

964
01:05:35,143 --> 01:05:37,563
और वहाँ सिर्फ़ उसका टेंट था।

965
01:05:37,646 --> 01:05:41,817
और धीरे-धीरे बाकी लोग वहाँ पहुँचने लगे
और उसके टेंट में घुसने लगे।

966
01:05:42,192 --> 01:05:46,113
मुझे लोगों की सेहत
और हिफ़ाज़त की बहुत फ़िक्र है,

967
01:05:46,196 --> 01:05:49,241
और वह संगठन की गड़बड़ की वजह से है।

968
01:05:49,324 --> 01:05:51,410
टेंट लेकर यहाँ ना आना बहुत ही गलत बात है।

969
01:05:53,287 --> 01:05:55,330
हैलो, कॉलिन, मैं आर्नल्ड।

970
01:05:55,414 --> 01:05:57,583
मैं तुम्हारी परिस्थिति
अच्छी तरह समझता हूँ।

971
01:05:57,666 --> 01:05:59,251
हम लोगों को वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं

972
01:05:59,334 --> 01:06:03,463
लेकिन लोग मना कर रहे हैं
और उससे बहुत दिक्कत हो रही है।

973
01:06:04,256 --> 01:06:08,051
मैंने बेस कैंप में
जितने समय में करने को कहा था,

974
01:06:08,135 --> 01:06:10,304
कुछ लोगों को उससे दोगुना समय लगा।

975
01:06:10,387 --> 01:06:14,016
और फिर ऊपर जाते समय,
हमने लोगों को वापस जाने के लिए कहा।

976
01:06:14,433 --> 01:06:16,935
और किसी ने बात नहीं मानी, सब बस चलते रहे।

977
01:06:17,019 --> 01:06:22,941
तो सब लोग कैंप तीन में जा पहुँचे
और उनके पास उतने टेंट भी नहीं थे।

978
01:06:23,025 --> 01:06:26,111
और फिर, हाँ, वहाँ हंगामा मच गया।

979
01:06:29,281 --> 01:06:33,327
आर्नल्ड का कहना है
कि अगर लोग समय से काम पूरा करते,

980
01:06:33,410 --> 01:06:35,954
तो यह समस्या होती ही नहीं।

981
01:06:36,038 --> 01:06:38,415
और मेरे हिसाब से,
इस बात को लेकर मुश्किल यह है

982
01:06:38,498 --> 01:06:42,920
कि अगर तुम्हारा यही कहना है
और तुम इसी को मानकर चल रहे हो,

983
01:06:43,003 --> 01:06:45,380
तो अगर वे सही समय पर कर लेते,
तब क्या होता?

984
01:06:45,464 --> 01:06:47,591
वे फिर भी उसी परिस्थिति में होते।

985
01:06:48,342 --> 01:06:51,929
तो मान लो कि तुमने बहुत बड़ी गलती की है।

986
01:06:52,012 --> 01:06:54,890
मान लो कि कैंप तीन में
ठीक-ठाक माल का बंदोबस्त

987
01:06:54,973 --> 01:06:56,517
और तैयारी किए बगैर,

988
01:06:56,600 --> 01:06:59,353
तुम्हें इन लोगों को कैंप तीन तक
आने ही नहीं देना चाहिए था।

989
01:06:59,853 --> 01:07:03,398
आर्नल्ड, हम वाकई में इस समय
बहुत बुरी परिस्थिति में हैं।

990
01:07:03,482 --> 01:07:06,693
उनके शेरपा टेंट लेकर क्यों नहीं चल रहे?

991
01:07:06,777 --> 01:07:08,320
उस समय, उन्होंने कहा,

992
01:07:08,403 --> 01:07:12,157
"नेपाली यहाँ आए थे और वे अपना कुछ सामान
पहाड़ पर छोड़कर गए थे।

993
01:07:12,241 --> 01:07:13,450
शायद वहाँ कोई टेंट हो।"

994
01:07:13,534 --> 01:07:17,037
और मुझे लगा,
"यहाँ 150 मील प्रति घंटे पर हवा चल रही थी।

995
01:07:17,120 --> 01:07:20,123
यहाँ कुछ नहीं बचा है।
वह पहाड़ से उड़ चुका है।"

996
01:07:20,207 --> 01:07:22,835
निम्स के बाद
यहाँ कोई नहीं आया है, है ना, ओवर?

997
01:07:23,210 --> 01:07:24,586
हाँ, ओवर।

998
01:07:25,170 --> 01:07:26,922
बिल्कुल सही है, ओवर।

999
01:07:27,464 --> 01:07:29,633
शेरपा भी आम इंसान होते हैं,

1000
01:07:29,716 --> 01:07:32,135
हवा में ऊपर न जाने के लिए
उन्हें दोष नहीं दे सकते।

1001
01:07:32,219 --> 01:07:33,804
मैं उन्हें दोष नहीं देता।

1002
01:07:33,887 --> 01:07:36,932
पर मैं तुम लोगों को दोष देता हूँ
जिन्होंने यह मान लिया

1003
01:07:37,015 --> 01:07:39,476
कि 15 जनवरी से यहाँ टेंट थे

1004
01:07:39,560 --> 01:07:41,854
जबकि यहाँ 150 मील प्रति घंटे पर
हवाएँ चल रही हैं।

1005
01:07:41,937 --> 01:07:43,355
छोड़ो भी, यार, इतना तो जानते हो।

1006
01:07:43,814 --> 01:07:47,943
हाँ। यह एक बड़ी…
यह बहुत बड़ी गलती हो गई।

1007
01:07:48,026 --> 01:07:49,820
मैं डरा हुआ था, नाराज़ था,

1008
01:07:49,903 --> 01:07:51,822
और मैं एकदम झुककर बैठा था।

1009
01:07:51,905 --> 01:07:54,074
अपनी टाँगें नहीं हिला सकता,
बूट नहीं खोल सकता,

1010
01:07:54,157 --> 01:07:55,659
अपना बैग नहीं ले सकता।

1011
01:07:55,742 --> 01:07:57,911
मानो कुत्तों का बड़ा सा ढेर लगा हो।

1012
01:07:57,995 --> 01:08:01,123
टेंट नहीं हैं, खाना नहीं है और…

1013
01:08:01,206 --> 01:08:02,624
टोमैज़ रोटार
सेवेन समिट ट्रेक्स ग्राहक

1014
01:08:02,708 --> 01:08:04,418
…मुझे लगता है कि…

1015
01:08:04,501 --> 01:08:05,961
आज रात ही…

1016
01:08:06,044 --> 01:08:07,880
कुछ लोगों की जान भी चली जाएगी।

1017
01:08:09,423 --> 01:08:11,175
मुझे इनकी बातें समझ नहीं आ रहीं,

1018
01:08:11,258 --> 01:08:13,510
इसलिए ये एक-दूसरे से क्या कह रहे हैं?

1019
01:08:13,969 --> 01:08:17,096
टेंबा जो कि लीडर होता है, हम उसके ज़रिए

1020
01:08:17,180 --> 01:08:19,265
लोगों से कह रहे हैं
कि उन्हें लौट जाना होगा।

1021
01:08:19,349 --> 01:08:20,517
चांग दावा शेरपा
सेवेन समिट ट्रेक्स मालिक

1022
01:08:20,600 --> 01:08:22,978
कुछ लोगों को कॉलिन के टेंट से बाहर निकालो।

1023
01:08:23,060 --> 01:08:24,813
हमें किसी तरह से बंदोबस्त करना होगा।

1024
01:08:27,064 --> 01:08:29,109
एकदम नामुमकिन है।

1025
01:08:29,193 --> 01:08:31,069
हम आधे लोग बाहर ही हैं।

1026
01:08:32,696 --> 01:08:33,988
शेरपा अब कुछ लोगों से

1027
01:08:34,072 --> 01:08:36,992
बहस कर रहे हैं
जिन्हें नीचे जाना होगा। अ…

1028
01:08:37,075 --> 01:08:39,745
उम्मीद करते हैं
कि शेरपा उन्हें राज़ी कर पाएँ।

1029
01:08:42,038 --> 01:08:44,666
मैं नीचे जाने के बारे सोच ही नहीं सकता था।

1030
01:08:44,750 --> 01:08:48,879
कम से कम,
मेरे लिए वह बिल्कुल ही नामुमकिन था।

1031
01:08:53,091 --> 01:08:58,639
तब मुझे लगा कि मेरा शरीर एकदम टूट चुका है।

1032
01:08:58,721 --> 01:09:02,017
मेरे पैर एकदम सुन्न पड़ गए थे,
उंगलियाँ ठंडी थीं,

1033
01:09:02,100 --> 01:09:04,603
और मैं समझ गया कि कुछ तो गड़बड़ है।

1034
01:09:06,939 --> 01:09:08,564
जेपी का टेंट

1035
01:09:08,649 --> 01:09:11,443
छोटा था और फिर
सेवेन समिट्स के लोग उसमें घुस आए।

1036
01:09:12,069 --> 01:09:17,282
और मैं जितना हो सके सिकुड़कर बैठी थी।

1037
01:09:18,200 --> 01:09:20,493
अंदर ही अंदर, मैं समझ गई थी

1038
01:09:20,577 --> 01:09:24,831
कि मुझे इस समय
शिखर पर चढ़ाई नहीं करनी चाहिए।

1039
01:09:25,457 --> 01:09:27,501
लेकिन मैं कुछ नहीं कहना चाहती थी

1040
01:09:27,584 --> 01:09:30,921
क्योंकि जेपी शिखर पर जाने का
फ़ैसला कर चुका था।

1041
01:09:31,004 --> 01:09:32,714
तो, अब अगर मैंने कुछ कहा,

1042
01:09:32,798 --> 01:09:35,759
तो पहले ही उसके दिमाग में
उल्टी बात बैठ चुकी है,

1043
01:09:35,843 --> 01:09:38,845
और शायद कुछ ना कहना सही होगा।

1044
01:09:47,437 --> 01:09:51,024
कैंप तीन में खलबली मची थी
और बहुत ही अजीब सी परिस्थिति थी।

1045
01:09:51,649 --> 01:09:54,069
हमारे टेंट में छह लोग थे।

1046
01:09:54,653 --> 01:09:58,365
ज़रा भी आराम नहीं कर पा रहे थे,
पानी तक उबाल नहीं पा रहे थे।

1047
01:10:00,075 --> 01:10:03,745
छह लोग और कोई पानी नहीं उबाल रहा…
उसने कुछ कहा क्या?

1048
01:10:04,079 --> 01:10:04,913
हाँ।

1049
01:10:07,207 --> 01:10:10,460
जब आप पहाड़ पर
8,000 मीटर की ऊँचाई पर होते हैं,

1050
01:10:11,211 --> 01:10:13,005
तो आराम करना चाहिए, बर्फ़ पिघलानी चाहिए,

1051
01:10:13,088 --> 01:10:15,799
पानी पीना चाहिए
और आपको जगह की ज़रूरत होती है।

1052
01:10:16,550 --> 01:10:20,762
तो, एक टेंट में तीन लोग सही होते हैं।

1053
01:10:20,846 --> 01:10:23,557
छह लोग किसी भी हाल में सही नहीं होते।

1054
01:10:25,601 --> 01:10:28,729
अली और स्नोरी मेरी टीम में नहीं थे,

1055
01:10:29,521 --> 01:10:32,482
पर मैंने फिर भी उनसे कहा
कि यह ठीक नहीं है।

1056
01:10:33,609 --> 01:10:37,321
कैंप तीन में खलबली की वजह से
किसी की रात अच्छी नहीं गुज़री थी।

1057
01:10:37,404 --> 01:10:40,449
इसलिए हमने उन्हें ना जाने की सलाह दी।

1058
01:10:44,745 --> 01:10:48,081
मुझे कैंप तीन से जॉन का फ़ोन आया।

1059
01:10:48,165 --> 01:10:49,583
जॉन स्नोरी

1060
01:10:49,666 --> 01:10:52,711
उनके टेंटों में काफ़ी दिक्कत हो रही थी।

1061
01:10:53,921 --> 01:10:59,426
वे आराम नहीं कर पाए थे,
अपने पैर नहीं रगड़ पाए,

1062
01:10:59,510 --> 01:11:02,095
और दिमाग हल्का नहीं कर पाए।

1063
01:11:04,264 --> 01:11:07,768
मैं यह नहीं पूछ सकती थी कि क्या चल रहा था

1064
01:11:07,851 --> 01:11:10,521
क्योंकि वह उस बारे में
बात नहीं करना चाहता था।

1065
01:11:13,023 --> 01:11:16,360
लेकिन उसने कहा कि वह शिखर पर जाएगा।

1066
01:11:22,533 --> 01:11:26,787
वह आम तौर पर कुछ ऐसा कहता है,
"बाय, मेरी जान," या उस तरह का कुछ।

1067
01:11:26,870 --> 01:11:30,165
लेकिन तब उसने कुछ नहीं कहा। उसने बस…

1068
01:11:32,251 --> 01:11:33,502
कहा, "बाय।"

1069
01:12:13,041 --> 01:12:16,712
यह देखिए। कैंप तीन से नज़ारा।

1070
01:12:18,046 --> 01:12:19,381
मेरी ऊँची जगह।

1071
01:12:20,757 --> 01:12:22,759
पूरा जोश महसूस करना होगा और…

1072
01:12:22,843 --> 01:12:24,970
-हाँ, मुझे भी…
-बहुत तनाव है और…

1073
01:12:25,053 --> 01:12:27,764
-हाँ।
-…गड़बड़ है।

1074
01:12:27,848 --> 01:12:29,016
-हाँ।
-कुछ गड़बड़ है, इसलिए…

1075
01:12:29,099 --> 01:12:31,518
-हाँ, मुझे भी महसूस हो रहा है।
-कहना था…

1076
01:12:32,227 --> 01:12:35,522
मैं… मेरा बदन ठीक लग रहा है।

1077
01:12:38,734 --> 01:12:39,735
लेकिन…

1078
01:12:40,152 --> 01:12:42,362
-बस।
-नीचे मिलेंगे।

1079
01:12:42,446 --> 01:12:44,114
-ध्यान से जाना, ठीक है?
-हाँ।

1080
01:12:44,198 --> 01:12:47,534
जेपी रात में साजिद,

1081
01:12:47,618 --> 01:12:52,497
जॉन स्नोरी और अली के साथ शिखर पर गया था।
बाकी सब वापस आ रहे थे।

1082
01:12:52,581 --> 01:12:53,457
ठीक है।

1083
01:12:56,293 --> 01:12:58,128
अब नीचे जाने का समय है!

1084
01:12:58,629 --> 01:12:59,671
-हैलो, कॉलिन।
-कैसे हो?

1085
01:12:59,755 --> 01:13:02,633
-समझदारी का काम कर रहे हो। हाँ?
-कॉलिन।

1086
01:13:02,716 --> 01:13:04,301
-कुछ ठीक नहीं लगा।
-नहीं।

1087
01:13:04,718 --> 01:13:06,637
यह फ़ैसला करना मुश्किल है, पर…

1088
01:13:06,720 --> 01:13:09,056
मेरे लिए मुश्किल नहीं था,
कॉमन सेंस की बात थी।

1089
01:13:09,139 --> 01:13:10,599
नोएल हैना
सेवेन समिट ट्रेक्स ग्राहक

1090
01:13:10,682 --> 01:13:13,143
मुझे लगा,
"हिफ़ाज़त के साथ ऊपर चढ़ने के लिए

1091
01:13:13,227 --> 01:13:15,854
जो दस चीज़ें चाहिए, उनमें से नौ नहीं हैं।"

1092
01:13:15,938 --> 01:13:17,523
-हाँ, कॉमन सेंस।
-धत् तेरी।

1093
01:13:17,606 --> 01:13:18,941
मैंने उनसे यही कहा।

1094
01:13:20,609 --> 01:13:21,693
यह ठीक नहीं है।

1095
01:13:21,777 --> 01:13:23,195
लोग एकदम बुरे हाल में थे।

1096
01:13:23,862 --> 01:13:25,656
कोई ठीक से सोया नहीं,
आराम नहीं कर पाया था।

1097
01:13:25,739 --> 01:13:28,867
बर्नार्ड के पैरों की उंगलियाँ
एकदम सुन्न पड़ गई थीं।

1098
01:13:28,951 --> 01:13:31,995
बर्नार्ड लिपर्ट
सेवेन समिट ट्रेक्स ग्राहक - जर्मनी

1099
01:13:32,079 --> 01:13:35,249
शेरपाओं ने कहा कि पैरों को काटना पड़ेगा।

1100
01:13:36,416 --> 01:13:38,669
आखिर में, मेरे तीन ऑपरेशन हुए,

1101
01:13:39,378 --> 01:13:42,798
काफ़ी लंबा समय लगा और बहुत तकलीफ़ हुई।

1102
01:13:43,715 --> 01:13:46,051
मेरे पैरों की कोई उंगली नहीं बची है।

1103
01:13:46,134 --> 01:13:48,136
बहुत बुरा हाल था।

1104
01:13:52,474 --> 01:13:54,893
इसे समझाया नहीं जा सकता।

1105
01:13:57,354 --> 01:13:59,982
सब पहाड़ से उतरने की कोशिश कर रहे थे।

1106
01:14:01,275 --> 01:14:03,485
आप एक भी गलती नहीं कर सकते,

1107
01:14:03,569 --> 01:14:06,363
लेकिन उन लोगों के पास
सोने के लिए टेंट नहीं थे,

1108
01:14:06,446 --> 01:14:08,407
इसलिए वे बहुत थके हुए थे।

1109
01:14:09,575 --> 01:14:11,410
इसलिए, मैं उल्टा होकर नीचे उतर रहा था।

1110
01:14:11,493 --> 01:14:12,661
एक हाथ में रस्सी थी,

1111
01:14:12,744 --> 01:14:15,163
दूसरा हाथ रस्सी के नीचे था।

1112
01:14:15,581 --> 01:14:17,541
और अचानक से,

1113
01:14:18,292 --> 01:14:22,087
जब मैं उतर रहा था, तो एक लाश,
एक इंसान मेरे सिर के ऊपर से

1114
01:14:22,171 --> 01:14:23,672
होते हुए नीचे को गिरा।

1115
01:14:24,423 --> 01:14:28,635
और मैं मुड़ा और बस चिल्लाने लगा।

1116
01:14:30,888 --> 01:14:33,056
मैं कैंप एक पर लौटा और फिर लगा, "अच्छा।

1117
01:14:33,140 --> 01:14:35,559
यह आखिरी हिस्सा है,
सर्जी यहीं पर गिरा था।"

1118
01:14:36,310 --> 01:14:39,396
जब मैं नीचे उतर रहा था,
तो मैंने मुँह नीचे किया और बर्फ़ में

1119
01:14:39,855 --> 01:14:42,858
आटनास की लाश को साफ़ पहचान लिया

1120
01:14:43,525 --> 01:14:44,985
जो बर्फ़ में पड़ी थी।

1121
01:14:45,068 --> 01:14:47,070
आटनास स्कटोव
सेवेन समिट ट्रेक्स ग्राहक - बल्गेरिया

1122
01:14:47,154 --> 01:14:48,572
और वह मर चुका था।

1123
01:14:49,489 --> 01:14:53,535
आटनास बल्गेरिया का पर्वतारोही था,
जिसके पास सेवेन समिट्स का परमिट था।

1124
01:14:56,997 --> 01:15:00,417
कैंप तीन में उस रात के बाद
वह एकदम थक चुका था।

1125
01:15:04,671 --> 01:15:08,759
और थकावट की वजह से गलतियाँ हो सकती हैं।

1126
01:15:15,599 --> 01:15:19,269
वह… मुझे तो पता भी नहीं, पर आप
800 से 2,000 मीटर नीचे जाकर गिरते हैं।

1127
01:15:19,353 --> 01:15:21,230
आपका बचना नामुमकिन है।

1128
01:15:21,313 --> 01:15:25,067
तो हमें पता है कि हालत सुधारनी है और…

1129
01:15:25,150 --> 01:15:27,402
लेकिन मुश्किल यह है
कि उसकी गर्लफ़्रेंड वहाँ है।

1130
01:15:27,986 --> 01:15:30,072
शेरपा से बात करनी है?

1131
01:15:30,155 --> 01:15:32,449
वह बता सकता है कि क्या हुआ।

1132
01:15:32,533 --> 01:15:34,243
बहुत बुरा हाल था और…

1133
01:15:35,285 --> 01:15:38,956
जब मैं उसे बताऊँगा कि सब लोग छुपकर

1134
01:15:39,039 --> 01:15:42,000
सोशल मीडिया के लिए
पोस्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

1135
01:15:46,296 --> 01:15:47,923
बहुत ज़्यादा तनाव है।

1136
01:15:48,340 --> 01:15:50,342
और उसके बाद से बात और बिगड़ गई।

1137
01:15:55,097 --> 01:15:58,225
जब मैं बेस कैंप में लौटी,

1138
01:15:58,600 --> 01:16:03,021
तो आटनास नीचे जा गिरा और बस हंगामा हो गया।

1139
01:16:03,564 --> 01:16:08,652
मुझे लगा कि मैं बस जेपी के आने का
इंतज़ार करूँगी और हम निकल चलेंगे।

1140
01:16:10,279 --> 01:16:12,239
लेकिन पहला सवाल यह था कि,

1141
01:16:12,322 --> 01:16:16,743
"क्या जेपी और अली
और जॉन वगैरह की कोई खबर है?"

1142
01:16:18,495 --> 01:16:23,667
मुझे समझ में आया
कि इस सवाल में ही थोड़ा सा तनाव था।

1143
01:16:24,626 --> 01:16:27,087
बेस कैंप से साजिद के लिए,
बेस कैंप से कैंप तीन के लिए।

1144
01:16:27,171 --> 01:16:30,215
कैप्टन मुहम्मद हैरिस
स्नोरी / सदपरा फ़ौजी सहकारी

1145
01:16:30,299 --> 01:16:34,428
मुझे साजिद से पता चला
कि वह बॉटलनेक से आया,

1146
01:16:35,012 --> 01:16:37,472
वह तंग रास्ते से वापस लौटकर आया।

1147
01:16:37,556 --> 01:16:40,225
उसका रेगुलेटर ठीक से नहीं चल रहा था।

1148
01:16:40,309 --> 01:16:42,477
इसलिए वह कैंप तीन पर आया,

1149
01:16:42,561 --> 01:16:48,317
और जॉन, अली और जे पाबलो,
वे बॉटलनेक से ऊपर चले गए।

1150
01:16:49,067 --> 01:16:52,905
हमें असलियत को ध्यान में रखना चाहिए,
जैसे कि, लगभग…

1151
01:16:52,988 --> 01:16:55,699
उन्हें यहाँ होना चाहिए,
लेकिन अब देर हो चुकी है,

1152
01:16:55,782 --> 01:16:58,535
इसलिए हमें थोड़ी फ़िक्र हो रही है।

1153
01:16:59,661 --> 01:17:01,914
मैं मेन कम्युनिकेशन वाले टेंट में गया,

1154
01:17:01,997 --> 01:17:05,667
और आर्नल्ड और एलिया और कुछ और लोग वहाँ थे,

1155
01:17:05,751 --> 01:17:08,712
और उनके चेहरों से साफ़ पता चल रहा था
कि वे घबराए हुए थे।

1156
01:17:09,338 --> 01:17:14,593
हमारा अली और जेपी
और स्नोरी से संपर्क टूट गया,

1157
01:17:14,676 --> 01:17:17,095
लेकिन उस समय साजिद कैंप तीन में था।

1158
01:17:19,348 --> 01:17:23,018
अगर बाहर आओ तो सब ठीक से लगा लेना।

1159
01:17:23,101 --> 01:17:24,645
वह नीचे आ रहा है या क्या कर रहा है?

1160
01:17:24,728 --> 01:17:26,522
अभी भी ऊपर रुका हुआ है।

1161
01:17:26,605 --> 01:17:28,857
कोई भी बेटा वही करेगा, है ना?

1162
01:17:28,941 --> 01:17:30,859
वह कहीं नहीं जाने वाला था।

1163
01:17:31,193 --> 01:17:33,487
लेकिन अब उस पर एक बोझ है

1164
01:17:33,570 --> 01:17:36,281
जहाँ उसे नहीं पता कि बाकियों का क्या हुआ।

1165
01:17:40,118 --> 01:17:43,747
मुश्किल यह थी कि मौसम बदल रहा था।

1166
01:17:44,456 --> 01:17:48,043
तीस मील प्रति घंटे वाली हवाएँ
और माइनस 50 प्लस की सर्द हवा से लेकर

1167
01:17:48,126 --> 01:17:51,380
साठ, 70, 80 मील प्रति घंटे वाली हवाएँ।

1168
01:17:51,463 --> 01:17:54,842
इसलिए साजिद का पहाड़ से उतरना ज़रूरी था।

1169
01:17:56,260 --> 01:17:59,596
पर क्या वह अपने पिता को वहीं छोड़ दे?

1170
01:17:59,680 --> 01:18:01,765
इस बात की काफ़ी…
अगर वह उनकी मदद कर पाए तो?

1171
01:18:01,849 --> 01:18:04,142
अगर वह उन्हें बचा पाए? अगर वे वहीं हों तो?

1172
01:18:04,226 --> 01:18:07,646
तो रेडियो पर हड़बड़ी में
काफ़ी बातें हो रही थीं…

1173
01:18:07,729 --> 01:18:09,022
बेस कैंप। ओवर।

1174
01:18:09,106 --> 01:18:10,274
साजिद।

1175
01:18:10,357 --> 01:18:14,903
जहाँ कहा गया कि, "अगर तुम जल्दी ना निकले
तो तुम भी वहाँ ऊपर फँस जाओगे।"

1176
01:18:24,621 --> 01:18:30,544
पाँच घंटे बाद

1177
01:18:39,178 --> 01:18:40,053
शुक्रिया।

1178
01:18:42,055 --> 01:18:43,015
स्वागत है।

1179
01:18:44,683 --> 01:18:45,893
मैं डर गया था।

1180
01:19:03,952 --> 01:19:05,412
साजिद!

1181
01:19:26,183 --> 01:19:28,852
साजिद बेस कैंप पर लौट आया।

1182
01:19:31,063 --> 01:19:32,523
मैं तुरंत वहाँ गई।

1183
01:19:32,606 --> 01:19:36,693
और ज़ाहिर है,
उसी ने उन्हें आखिरी बार देखा था।

1184
01:19:36,777 --> 01:19:39,404
इसलिए मुझे जानना था।

1185
01:19:41,240 --> 01:19:43,909
और इस बात से…

1186
01:19:44,576 --> 01:19:46,328
मानो मेरा दिल ही टूट गया।

1187
01:19:52,835 --> 01:19:56,380
मैं बहुत थक चुका था
और मैंने ऑक्सीजन ठीक करने की कोशिश की,

1188
01:19:56,463 --> 01:19:59,925
लेकिन रेगुलेटर में कोई खराबी थी।

1189
01:20:03,303 --> 01:20:07,933
लेकिन मेरे पिता ने कहा
कि मैं ऊपर नहीं चढ़ सकता।

1190
01:20:11,562 --> 01:20:16,024
तो, वे ऊपर चले गए
और मुझे इतना ही याद आता है

1191
01:20:16,108 --> 01:20:20,070
कि मैंने उन्हें बॉटलनेक से
ऊपर जाते हुए देखा।

1192
01:20:20,821 --> 01:20:23,490
मैंने वापस आने का
फ़ैसला किया। वे ऊपर जा रहे थे,

1193
01:20:23,574 --> 01:20:25,200
ऐसे ऊपर जा रहे थे।

1194
01:20:27,035 --> 01:20:29,788
वापस नहीं लौटे। मैं इंतज़ार करता रहा।

1195
01:20:30,539 --> 01:20:32,207
रात भर।

1196
01:20:32,291 --> 01:20:33,208
हैलो?

1197
01:20:34,209 --> 01:20:35,335
हैलो?

1198
01:20:36,253 --> 01:20:40,716
मैं अपनी माँ को बता नहीं सका।

1199
01:20:41,925 --> 01:20:44,386
मैंने उन्हें बस बताया कि तलाश जारी है।

1200
01:20:49,141 --> 01:20:51,226
मैंने शुरू में कहा था,

1201
01:20:52,352 --> 01:20:56,231
कि आप यह उम्मीद लेकर
यह सब करते हैं कि कुछ होगा।

1202
01:20:57,441 --> 01:21:03,280
तलाश और बचाव फ़्लाइट

1203
01:21:05,616 --> 01:21:07,951
जॉन के बारे में क्या याद है?

1204
01:21:08,035 --> 01:21:09,661
जॉन का पूरा मन था, हाँ।

1205
01:21:09,745 --> 01:21:10,996
उन्हें शिखर पर पहुँचना था, हाँ।

1206
01:21:11,079 --> 01:21:14,333
और उन्होंने कहा कि हम रुक नहीं सकते,
हमें यह करना होगा, हाँ।

1207
01:21:14,917 --> 01:21:17,669
-और तुम्हारे पिता?
-उनका भी बहुत मन था।

1208
01:21:17,753 --> 01:21:19,463
"मेरे पिता" कह सकते हो?

1209
01:21:19,546 --> 01:21:21,131
मेरे पिता का बहुत मन था।

1210
01:21:21,215 --> 01:21:25,135
उन्होंने पहले कहा था,
"सर्दी में के2 पर चढ़ना मेरा सपना है।"

1211
01:21:27,513 --> 01:21:31,767
लेकिन जब साजिद ने ऐसा कुछ कहा,

1212
01:21:31,850 --> 01:21:33,810
"उनका बचना नामुमकिन है।"

1213
01:21:34,978 --> 01:21:37,898
तलाश और बचाव मिशन के
होते हुए तुम्हें कोई उम्मीद है?

1214
01:21:37,981 --> 01:21:40,108
नहीं।
पहाड़ों से वाकिफ़ हूँ, पर्वतारोही हूँ।

1215
01:21:40,192 --> 01:21:42,361
मैं ऊपर की परिस्थिति से वाकिफ़ हूँ।

1216
01:21:42,444 --> 01:21:45,781
आठ हज़ार मीटर की ऊँचाई पर,
सर्दी में तीन दिन हो चुके हैं,

1217
01:21:45,864 --> 01:21:48,700
मुझे कोई उम्मीद नहीं लगती।
मैं यह अच्छी तरह जानता हूँ, हाँ।

1218
01:21:48,784 --> 01:21:52,162
क्योंकि मैं पहाड़ों की
सच्चाई से वाकिफ़ हूँ।

1219
01:21:52,496 --> 01:21:54,289
नहीं। सब खत्म हो गया, हाँ।

1220
01:21:54,373 --> 01:21:55,916
सब खत्म, हाँ।

1221
01:22:02,089 --> 01:22:03,882
मुझे उसी पल में

1222
01:22:03,966 --> 01:22:08,428
अहसास हुआ कि मैं हद से आगे निकल चुका था,

1223
01:22:08,512 --> 01:22:12,224
उस हद तक जहाँ मुझे लगा,
"मैं यह क्या कर रहा हूँ?

1224
01:22:13,559 --> 01:22:15,018
यह सच्चाई है।

1225
01:22:15,936 --> 01:22:17,604
कोई नहीं चाहता कि आस-पास कैमरा हो।"

1226
01:22:36,748 --> 01:22:39,459
मेरा मन कह रहा था कि वह अभी भी ज़िंदा है,

1227
01:22:40,252 --> 01:22:43,797
और जब उन्होंने सामान बाँधना शुरू किया,

1228
01:22:45,424 --> 01:22:49,803
मैं यह सोच भी नहीं सकती थी कि
जॉन नीचे आएगा और वहाँ कोई नहीं होगा।

1229
01:22:49,887 --> 01:22:51,847
कुछ नहीं होगा।

1230
01:22:52,764 --> 01:22:58,270
मैंने उन्हें खाना, कपड़े
और सामान वगैरह रखकर जाने को कहा,

1231
01:22:58,353 --> 01:23:01,356
कि अगर वे लौटकर आए,
तो उनके लिए वह सब होगा।

1232
01:23:11,825 --> 01:23:14,369
एक आदमी बीवी के साथ घर पर बैठा है

1233
01:23:14,453 --> 01:23:16,830
और वह इज़्ज़त कमाने के लिए

1234
01:23:16,914 --> 01:23:19,124
यहाँ ऊपर आसमान में चढ़ जाता है।

1235
01:23:19,208 --> 01:23:22,920
यह सोचता है कि अगर मैंने यह किया
तो मेरे लिए अच्छा ही होगा।

1236
01:23:23,003 --> 01:23:24,463
मोहसीन
स्नोरी / सदपरा का रसोइया

1237
01:23:24,546 --> 01:23:27,299
उन्हें संभलकर रहना चाहिए था।

1238
01:23:27,382 --> 01:23:28,550
हाँ।

1239
01:23:53,242 --> 01:23:57,621
लेकिन जब सब पहाड़ से उतर आए…

1240
01:24:10,008 --> 01:24:14,429
मुझे अहसास हुआ कि शायद वह नहीं रहा।

1241
01:24:18,308 --> 01:24:20,644
मुझे पहली बार…

1242
01:24:23,021 --> 01:24:25,107
अहसास हुआ…

1243
01:24:25,732 --> 01:24:28,569
कि शायद वह लौटकर नहीं आएगा।

1244
01:24:39,288 --> 01:24:42,332
जब मैं पीछे मुड़कर
पूरे हादसे को समझने की कोशिश करता हूँ,

1245
01:24:43,292 --> 01:24:45,627
तो कोई भी बैठकर इसकी आलोचना कर सकता है।

1246
01:24:46,211 --> 01:24:49,173
लेकिन इस पहाड़ पर जिन लोगों की जान गई,

1247
01:24:49,256 --> 01:24:52,718
वे दरअसल सबसे अनुभवी लोग थे।

1248
01:24:56,013 --> 01:25:00,392
एक वजह है कि 2021 में
तमाम आधुनिक उपकरणों, पूर्वानुमानों

1249
01:25:00,475 --> 01:25:01,727
और बाकी चीज़ों के बावजूद,

1250
01:25:01,810 --> 01:25:04,354
कोई भी सर्दी में इस पहाड़ की
चोटी पर नहीं पहुँच पाया।

1251
01:25:04,438 --> 01:25:06,148
और ना ही उसके बाद पहुँच पाया है।

1252
01:25:09,610 --> 01:25:13,238
कोई भी मरने का इरादा लेकर
पहाड़ पर नहीं जाता।

1253
01:25:16,200 --> 01:25:18,827
लोग पहाड़ पर चढ़ने के लिए
और उसके बारे में बताने के लिए

1254
01:25:20,704 --> 01:25:22,706
उस पर जाते हैं।

1255
01:25:24,958 --> 01:25:26,835
दर्शकों को रुचि होती है

1256
01:25:26,919 --> 01:25:30,797
क्योंकि ज़िंदगी और मौत बड़े विषय होते हैं,

1257
01:25:31,381 --> 01:25:33,800
अनंत विषय होते हैं।

1258
01:25:36,178 --> 01:25:41,558
वे किसी इंस्टाग्रैम पोस्ट में
या सोशल मीडिया पोस्ट में

1259
01:25:42,351 --> 01:25:45,521
पर्वतारोहियों को अपनी जान जोखिम में
डालते हुए देखना चाहते हैं।

1260
01:25:47,773 --> 01:25:49,691
लेकिन आखिर में…

1261
01:25:50,567 --> 01:25:52,194
के2 : तलाश बंद कर दी गई

1262
01:25:52,277 --> 01:25:56,281
…इस अभियान के आखिर में
दस पर्वतारोही शिखर पर पहुँचे

1263
01:25:57,449 --> 01:25:58,951
और पाँच मारे गए।

1264
01:26:01,245 --> 01:26:03,038
यह अच्छा संतुलन नहीं है।

1265
01:26:10,087 --> 01:26:14,049
जब तुमने अपने पिता को
आखिरी बार देखा, तो तुम कहाँ पर थे?

1266
01:26:14,132 --> 01:26:16,510
जब आखिरी बार देखा था, तो मैं यहाँ था।

1267
01:26:17,135 --> 01:26:19,972
हाँ, वे यहाँ पर थे, यह रस्सी लगाई हुई है।

1268
01:26:20,055 --> 01:26:21,056
ठीक है।

1269
01:26:21,431 --> 01:26:22,724
वहाँ, बाहर।

1270
01:26:22,808 --> 01:26:26,770
चार महीने बाद,
साजिद और एलिया दोबारा के2 लौटे

1271
01:26:29,064 --> 01:26:33,777
मैं चाहता था कि के2 पर
जाकर देखूँ कि उनके साथ क्या हुआ था।

1272
01:26:38,866 --> 01:26:45,831
बेटा होने के नाते,
मेरी ज़िम्मेदारी है कि उन्हें दफ़नाऊँ।

1273
01:26:46,915 --> 01:26:50,210
उन्हें निकालकर लाश को
नीचे ले जाना मुमकिन है?

1274
01:26:50,627 --> 01:26:53,380
चेहरा साफ़ नहीं है।

1275
01:26:53,463 --> 01:26:55,424
यह सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करना है।

1276
01:26:56,008 --> 01:26:58,010
-ठीक हो?
-ठीक हूँ।

1277
01:26:58,468 --> 01:27:01,471
कोई सोशल मीडिया पर नहीं डालेगा। घबराओ मत।

1278
01:27:02,556 --> 01:27:07,019
जेपी को कैंप तीन से 670 मीटर ऊपर,
रास्ते से नीचे आते हुए पाया गया

1279
01:27:11,315 --> 01:27:14,443
पिछले साल जब मैं वहाँ थी,
तो जेपी की माँ ने मुझसे कहा,

1280
01:27:15,944 --> 01:27:18,947
"टमारा, अगर तुम्हारे मन में
जेपी के लिए ये खयाल थे,

1281
01:27:19,907 --> 01:27:23,076
तो तुमने उसे नीचे रहने को क्यों नहीं कहा?"

1282
01:27:25,120 --> 01:27:27,497
पर मुझे वैसा कभी महसूस नहीं हुआ।

1283
01:27:29,374 --> 01:27:32,586
मुझे इस बात का सबसे ज़्यादा अफ़सोस होता है

1284
01:27:32,669 --> 01:27:37,132
कि मैंने उसे ठीक से गले नहीं लगाया

1285
01:27:37,216 --> 01:27:39,092
और…

1286
01:27:40,928 --> 01:27:42,596
ठीक से अलविदा नहीं कहा।

1287
01:27:49,520 --> 01:27:53,899
जॉन स्नोरी को शिखर से 311 मीटर नीचे,
उतरते हुए देखा गया था

1288
01:28:02,533 --> 01:28:06,328
मुझे उसकी फ़ोटो भेजी गई और…

1289
01:28:07,371 --> 01:28:13,627
मैं मन ही मन उसके पास गई,

1290
01:28:13,710 --> 01:28:18,215
और उसे गले लगाया और कहा, "कोई बात नहीं।"

1291
01:28:18,298 --> 01:28:19,591
समझ रहे हैं?

1292
01:28:23,303 --> 01:28:27,683
उसे बताया कि
घर वापस ना आने के लिए उसे माफ़ किया।

1293
01:28:29,977 --> 01:28:33,689
और मैं हमारे बच्चों का खयाल रखूँगी और…

1294
01:28:36,817 --> 01:28:41,405
साजिद को उसके पिता की लाश
जॉन स्नोरी से 100 मीटर दूर रस्सी पर मिली

1295
01:28:58,672 --> 01:29:01,008
हमें लाशें मिलीं

1296
01:29:01,091 --> 01:29:03,802
और हमें समझ में आया
कि वे तूफ़ान में फँस गए थे।

1297
01:29:03,886 --> 01:29:05,804
या अल्लाहु अकबर।

1298
01:29:05,888 --> 01:29:08,599
हमें उनके शिखर पर
पहुँचने के कोई सबूत नहीं मिले।

1299
01:29:10,058 --> 01:29:12,394
लेकिन वे शिखर पर पहुँचे या नहीं पहुँचे?

1300
01:29:13,061 --> 01:29:15,189
मुझे उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

1301
01:29:16,106 --> 01:29:18,192
वे नहीं रहे।

1302
01:29:22,821 --> 01:29:28,493
वहाँ मरना आसान नहीं है,
सबसे मुश्किल मौत होती है।

1303
01:29:28,577 --> 01:29:31,413
यकीन करना मुश्किल है। सबसे मुश्किल मौत है।

1304
01:29:31,496 --> 01:29:34,082
अगर किसी की हादसे से मौत होती है,
अगर वह गिर जाए…

1305
01:29:34,166 --> 01:29:37,211
तो कुछ सेकंड में बात खत्म हो जाती है।

1306
01:29:37,294 --> 01:29:42,341
पर अगर आप तूफ़ान में फँस जाएँ
और कोई वहाँ जम जाए,

1307
01:29:42,424 --> 01:29:45,093
तो वह आसान नहीं होता।

1308
01:29:54,061 --> 01:29:57,481
मैं यह नहीं कह सकता
कि नेपालियों ने हमें धोखा दिया।

1309
01:29:57,564 --> 01:30:03,987
लेकिन, फिर भी, अगर वे बताते,
तो हम वह एक साथ कर पाते।

1310
01:30:08,575 --> 01:30:11,203
अली मेरा बहुत अच्छा दोस्त था।

1311
01:30:12,913 --> 01:30:17,042
कुछ लोगों ने कहा

1312
01:30:17,125 --> 01:30:19,127
कि हमने ऊपर रस्सियाँ काट दी थीं।

1313
01:30:19,837 --> 01:30:24,883
और रस्सियाँ काटने के बाद,
हम उन्हें अपने साथ ले गए।

1314
01:30:24,967 --> 01:30:28,178
ऐसी अफ़वाहें फैल रही थीं।

1315
01:30:28,262 --> 01:30:31,390
मुझे बड़ा दुख हुआ।

1316
01:30:31,473 --> 01:30:35,894
क्योंकि मैं बौद्ध धर्म को
मानने वाला एक शेरपा हूँ।

1317
01:30:37,646 --> 01:30:40,148
लेकिन कभी-कभी,
निम्सडाई ऐसा इंसान बन जाता है

1318
01:30:40,232 --> 01:30:42,943
जो बिना सोचे ही कुछ-कुछ कह देता है।

1319
01:30:47,656 --> 01:30:49,032
हाँ। मतलब, मेरे लिए,

1320
01:30:49,116 --> 01:30:51,577
मैं कुछ हद तक
इसलिए गर्मियों में वापस जाना चाहता था

1321
01:30:51,660 --> 01:30:55,539
क्योंकि यह इल्ज़ाम था
कि निम्स ने रस्सियाँ काट दी थीं।

1322
01:30:57,332 --> 01:30:59,543
मैंने वहाँ रस्सियों की तस्वीरें ली थीं।

1323
01:31:00,169 --> 01:31:01,670
कहीं कोई गड़बड़ नहीं हुई थी।

1324
01:31:04,298 --> 01:31:10,179
पिछली सर्दी में हमने
शेरपाओं को यह 700 मीटर रस्सी दी थी,

1325
01:31:10,262 --> 01:31:13,599
खासकर बॉटलनेक के लिए
और शिखर पर जाने के लिए।

1326
01:31:13,682 --> 01:31:17,603
लेकिन अब मैं शिखर तक गया
और वहाँ बहुत सारी रस्सियाँ

1327
01:31:17,686 --> 01:31:20,063
लगी हैं और बंधी हुई हैं।

1328
01:31:20,606 --> 01:31:25,152
तो शेरपाओं ने कोई रस्सियाँ नहीं काटीं।
यह झूठी खबर है।

1329
01:31:31,575 --> 01:31:35,746
तो, शायद यह कहना सही होगा
कि निम्स ने जो कहा, सो कहा,

1330
01:31:35,829 --> 01:31:39,750
लेकिन उसका इरादा असल में
रस्सियाँ काटने का नहीं था।

1331
01:31:48,592 --> 01:31:50,844
लेकिन कैंप तीन में जो टेंट थे,

1332
01:31:50,928 --> 01:31:53,263
मेरे हिसाब से, वह सबसे बड़ी अड़चन थी।

1333
01:31:56,850 --> 01:31:59,937
अगर कमर्शियल पर्वतारोहियों को लेकर
यह तबाही

1334
01:32:00,020 --> 01:32:01,813
उस तरह से नहीं हुई होती,

1335
01:32:02,856 --> 01:32:05,692
और अगर जॉन, अली और हुआन पाबलो को

1336
01:32:05,776 --> 01:32:09,112
थोड़ी गर्माहट मिलती,
मानसिक रूप से तैयार हो पाते और सो पाते,

1337
01:32:09,613 --> 01:32:11,698
तो वे हिफ़ाज़त से शिखर पर पहुँच पाते,

1338
01:32:11,782 --> 01:32:14,743
और हिफ़ाज़त से वापस आ पाते
और वे आज भी ज़िंदा होते।

1339
01:32:18,664 --> 01:32:21,875
लापरवाही का एक सिलसिला है।

1340
01:32:24,127 --> 01:32:26,129
और उसकी शुरुआत सेवेन समिट्स से होती है।

1341
01:32:29,633 --> 01:32:31,677
मैं उसकी सोच को समझ सकता हूँ।

1342
01:32:31,760 --> 01:32:35,889
ज़हिर है, अगर रात अच्छी ना हो,
तो अगली सुबह खतरा और बढ़ जाता है।

1343
01:32:37,307 --> 01:32:40,143
लेकिन उसका यह मतलब नहीं कि आपको हर हाल में

1344
01:32:40,227 --> 01:32:42,688
शिखर पर जाने की कोशिश करनी ही होगी।

1345
01:32:42,771 --> 01:32:44,273
वह हमारा फ़ैसला नहीं है।

1346
01:32:44,356 --> 01:32:49,194
हमने अली को ऊपर नहीं भेजा,
दरअसल, इसका उल्टा किया।

1347
01:32:49,278 --> 01:32:53,156
हमने उसे मनाने की कोशिश की
कि शायद यह सही समय नहीं है।

1348
01:32:54,366 --> 01:32:57,411
लेकिन फ़ौज के जनरल बेस कैंप में आ पहुँचे

1349
01:32:57,494 --> 01:33:01,957
और फिर उस पर
वृत्तचित्र बनाने वाला बंदा वहाँ आ पहुँचा,

1350
01:33:03,417 --> 01:33:07,796
और खासकर अली पर बहुत ज़्यादा दबाव बन गया।

1351
01:33:09,256 --> 01:33:11,258
अब जब उस बारे में सोचता हूँ,

1352
01:33:11,341 --> 01:33:14,136
तो यह बहुत ही खतरनाक अभियान था

1353
01:33:14,219 --> 01:33:17,181
और मैंने शोहरत वगैरह के बारे में
बहुत कुछ सीखा।

1354
01:33:17,264 --> 01:33:18,807
क्या हम सब खुश हैं?

1355
01:33:18,891 --> 01:33:23,562
मिसाल के तौर पर,
नेपाल को शोहरत का एक पल देना था,

1356
01:33:23,645 --> 01:33:25,814
लेकिन दरअसल, निम्स सुर्खियों में आया,

1357
01:33:25,898 --> 01:33:28,317
और बाकी लोगों को भुला दिया गया।

1358
01:33:32,529 --> 01:33:36,450
आखिरकार,
जिन लोगों के पास पैसा और ताकत होती है,

1359
01:33:36,533 --> 01:33:40,120
उन्हीं को इस उपलब्धि से फ़ायदा होता है।

1360
01:33:40,204 --> 01:33:43,498
और जो लोग अच्छे से
अंग्रेज़ी नहीं बोल पाते,

1361
01:33:43,582 --> 01:33:46,543
और जो खुद को ठीक से
मीडिया के आगे ज़ाहिर नहीं कर पाते,

1362
01:33:46,627 --> 01:33:48,670
उन्हें इस चीज़ से कुछ हासिल नहीं हुआ।

1363
01:33:48,754 --> 01:33:51,340
वे पहले की तरह आज भी सिर्फ़ ऊपर चढ़ने वाले

1364
01:33:51,423 --> 01:33:52,799
शेरपा हैं।

1365
01:34:01,099 --> 01:34:03,268
हमारी एक विरासत है

1366
01:34:03,352 --> 01:34:08,273
और सदपरा परिवार के लोग
पर्वतारोहण के लिए जाने जाते हैं।

1367
01:34:30,462 --> 01:34:35,092
सब कुछ ध्यान में रखते
हुए पर्वतारोहण के बारे में सोच रहा हूँ।

1368
01:34:35,175 --> 01:34:39,805
सोच रहा हूँ कि इस पेशे को
जारी रखना है या नहीं।

1369
01:34:46,854 --> 01:34:51,358
लेकिन मेरे पिता को पहाड़ों से प्यार था

1370
01:34:51,441 --> 01:34:57,114
और उन्हीं में उनकी मौत हो गई।

1371
01:35:00,826 --> 01:35:07,374
वह अब पहाड़ों में हैं
और हमेशा वहीं रहेंगे।

1372
01:37:10,247 --> 01:37:12,249
संवाद अनुवादक : परवीन कौर शोम



